-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Weekly Horoscope 5 July To 11 July 2026 Saptahik Rashifal Astrology Predictions
Weekly Horoscope: बुध की वक्री चाल और मंगल गोचर से बदलेंगी 12 राशियों की किस्मत, जानें साप्ताहिक राशिफल
- Written By: अपूर्वा नायक
Saptahik Rashifal: इस हफ्ते मंगल ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है। सभी 12 राशियों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा या किस राशि के लिए ये हफ्ता चुनौतीपूर्ण साबित होगा जानने के लिए खबर पढ़ें।

साप्ताहिक राशिफल 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Weekly Horoscope 5 July To 11 July 2026: 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच में ग्रहों की कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आने वाला हैं। इसके अलावा कई राशियों के लिए ये सप्ताह चुनौतीपूर्ण भी रहने वाला है।
इस हफ्ते सूर्य मिथुन राशि में रहने वाले है। इसके साथ ही मंगल ग्रह भी वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। 7 जुलाई दोपहर 1:20 बजे बुध अपनी वक्री चाल चलकर कर्क राशि से वापस मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके अलावा गुरु ग्रह कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। सप्ताह के दौरान चंद्रमा कुंभ, मीन, मेष और वृषभ राशि में भ्रमण करेगा।
कैसा रहेगा ग्रहों का असर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में बुध, गुरु और शुक्र का एक ही राशि में प्रभाव रहने से देश में सुख-शांति का वातावरण बनने की संभावना है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अच्छी वर्षा किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Grah Gochar: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें सप्ताह के बड़े ज्योतिषीय बदलाव
Birthday Horoscope: आज जन्में जातकों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, इन राशि वालों को मिलेगा भूमि संपत्ति में लाभ
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 19-25 July 2026: बुध होंगे मार्गी, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सोना, चांदी, गुड़, खांड, लाख, मोठ, बाजरा, हरड़ और मजीठ के भाव में तेजी आने के संकेत हैं। वहीं 7 जुलाई को वक्री बुध के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद सोना, चांदी और रूई के बाजार में नरमी देखने को मिल सकती है।
इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार
8 जुलाई (बुधवार): शीतलाष्टमी (बसोरा)
10 जुलाई (शुक्रवार): योगिनी एकादशी व्रत
आइए विस्तार से जानते हैं कि इस अनूठे ग्रह गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक की सभी 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह आपके लिए व्यापार विस्तार के नए अवसर लेकर आएगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। लाभदायक योजनाओं में थोड़ी देरी से निराशा हो सकती है, लेकिन किसी करीबी के सहयोग से काम बनेंगे। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक रह सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियां मानसिक उलझन बढ़ा सकती हैं। व्यापार में लाभ की गति धीमी रह सकती है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। परिवार के कारण लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। विरोधी पक्ष समझौते का रास्ता अपना सकता है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं और घर में अतिथि आगमन भी संभव है।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए लंबे समय से अटके मामलों को सुलझाने में समय लगेगा, लेकिन अपनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्यक्रम से खुशी का माहौल रहेगा। संतान को सफलता मिलने से गर्व महसूस होगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों की उपलब्धियां खुशी देंगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। खरीद-फरोख्त में लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि नए निवेश सोच-समझकर करें।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों के लिए करीबी रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। साझेदारी वाले कारोबार में सावधानी बरतें। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। सप्ताह के अंत में किसी परिजन की तबीयत खराब होने से यात्रा टल सकती है।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों के लिए बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। परिवार में शुभ आयोजन होने से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी से नुकसान नहीं होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
तुला
तुला राशि वाले जातकों के लिए सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और व्यापारिक लेन-देन में सफलता मिलेगी। मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन किसी करीबी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी और नए समझौते हो सकते हैं। अधिकारियों से मिलने और अपने काम आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण कुछ परेशानी आ सकती है, जो जल्द दूर हो जाएगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। सप्ताहांत में मित्र के साथ छोटी यात्रा हो सकती है।
धनु
धनु राशि वाले जातकों के लिए जिसे आप अपना हितैषी समझ रहे हैं, वही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सतर्क रहकर निर्णय लें। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साझेदारी के कारोबार में तनाव के कारण बड़ी योजना कुछ समय के लिए टल सकती है। संपत्ति खरीदने या बेचने के योग हैं। पुराने विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मकर
मकर राशि वाले जातकों के लिए पुराना रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। मजाक करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि गलतफहमी विवाद का कारण बन सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। धन संबंधी मामलों में स्वयं निर्णय लें और दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सफलता के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए आवश्यक संसाधन जुट जाएंगे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें :- Birthday Horoscope 04 July 2026: ऐसा होगा आज पैदा होने वाले बच्चों का भविष्य? जानें भाग्योदय की हर बात
मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए अनावश्यक खर्चों के कारण कोई महत्वपूर्ण योजना बीच में रुक सकती है। आत्मविश्वास के बल पर कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दूरी आ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी से निर्णय लें। परिवार के किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी, लेकिन नए निवेश या बड़े फैसले फिलहाल कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा।
Weekly horoscope 5 july to 11 july 2026 saptahik rashifal astrology predictions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PMOPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 19, 2026 | 09:40 PM‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
Jul 19, 2026 | 09:31 PMBMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
Jul 19, 2026 | 09:26 PMगुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
Jul 19, 2026 | 09:22 PMक्या MBBS के बाद हर डॉक्टर कमाता है लाखों? जानिए सबसे अधिक सैलरी वाले मेडिकल करियर विकल्प
Jul 19, 2026 | 09:21 PMSPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता
Jul 19, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM














