आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया) 
राशिफल

आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बोल रहा है ज्योतिष विज्ञान, अपनी राशि के शुभ रंग और लकी नंबर जानिए

आज का राशिफल 03 December 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

सीमा कुमारी

Today Horoscope 03 December 2025: आज का दिन बुधवार है जो गणेशजी की पूजा की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। आज बुधवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष से मीन तक, करियर, धन और प्रेम जीवन की भविष्यवाणी

मेष ♈

मानसिक और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दूसरों के विवाद से दूर रहें। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आमदनी अनुकूल रहेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा।

शुभ अंक : 8 और शुभ रंग : संतरी

वृष ♉

धन की चिंता दूर होगी। कार्य सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा। परिवार का सुख प्राप्त होगा। नए मेहमान घर आ सकते हैं। समाज में सहनशीलता बनाए रखें। स्त्री सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक: 9 और शुभ रंग : केशरी

मिथुन ♊

धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे। तकनीकी कार्य में उन्नति होगी। कार्य में आनंद मिलेगा। संचार माध्यम से लाभ होगा। यात्रा संभव है। व्यापार को लेकर चिंता दूर होगी। राजकीय कार्य में लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे।

शुभ अंक: 7 और शुभ रंग: फिरोजा

 कर्क ♋

रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बितेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। वाहन खरीदने की संभावना है। संध्या के बाद विलासी जीवन का आनंद मिलेगा।

शुभ अंक:1 और शुभ रंग: बैंगनी

 सिंह ♌

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन चंचल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्य करने के तौर-तरीके में बदलाव होगा। वृद्धजन की सेवा का विचार बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। समाज में आपकी कृति की सराहना होगी। सौंदर्य में निखार आएगा।

शुभ अंक: 3 और शुभ रंग: पीला

कन्या ♍

कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। गलत संगत से दैनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। यात्रा लाभकारी होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी।

शुभ अंक:7 और शुभ रंग:महरूम

तुला ♎

पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा। प्रेम और परिवार दोनों से संतुष्टि मिलेगी। रुके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। वाणी में मधुरता से कार्य सुचारू रूप से होंगे। व्यापार में लाभ होगा। पूंजी निवेश के अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक: 4 और शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक ♏

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। सकारात्मक सोच से कार्य में सुधार होगा। कार्य करने के तौर-तरीके में बदलाव होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। अधूरे कार्य पूरे करने पर विचार होगा।

शुभ अंक: 2 और शुभ रंग : गुलाबी

धनु ♐

करियर में नई दिशा मिलेगी। भाग्य साथ देगा। लाभ के कई स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। मेहनत का फल मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। रोमांस में वृद्धि होगी।

शुभ अंक: 5 और शुभ रंग : नीला

मकर ♑

समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। कार्य को लेकर संतुष्टि रहेगी। मेहनत रंग लाएगी। कार्य क्षेत्र में विवाद से दूर रहें। धन लाभ होगा और बचत भी ठीक रहेगी। नए कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 6 और शुभ रंग : आसमानी

कुंभ ♒

संगीत और कला के क्षेत्र में उन्नति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। आलस से दूर रहें। समाज में सम्मान मिलेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 9 और शुभ रंग: बैंगनी

मीन ♓

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग कम मिलेगा। कार्य क्षेत्र में ध्यान दें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार को लेकर नई योजना बनेगी। परिवार का सुख मिलेगा।

शुभ अंक: 1 और शुभ रंग : लाल

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर