भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी (सौ. AI) 
धर्म

आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद

Rang Panchami Marriage Tips: रंग पंचमी के इस पावन अवसर पर एक सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय अपनाए। इससे न केवल आपकी किस्मत में निखार आएगा, बल्कि वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और घर में समृद्धि भी बनी रहेगी।

सीमा कुमारी

Rang Panchami Special Upay: पूरे देशभर में आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। खासतौर पर, ब्रज में इस त्योहार की अलग की धूम देखने को मिलती हैं। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के संग रासलीला का आयोजन होता है, और लोग गुलाल, फूलों का रंग और अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंगने में हिस्सा लेते हैं।

ब्रज के कई गांवों और कस्बों में लोग अपने घरों, मंदिरों और गलियों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रंग पंचमी पर कुछ उपाय करना भी उत्तम होता है। इनसे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और दांपत्य जीवन मधुर बना रहता है। आइए विस्तार से जानें रंग पंचमी के उपाय

रंग पंचमी पर करें ये महाउपाय

  • सुख-समृद्धि के लिए करें उपाय

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार,जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय कमल का फूल या लाल गुलाब अर्पित करें और विधिपूर्वक आरती करें। इस दौरान मन में सुख-समृद्धि की कामना करने से विष्णुजी और लक्ष्मी माता की कृपा से घर और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

  • धन प्राप्ति के लिए करें उपाय

कहते है धन प्राप्ति की कामना के लिए रंग पंचमी का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा में खीर, सफेद मिष्ठान, बताशा आदि अर्पित कर सकते हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को चावल और शक्कर का दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि, इससे ग्रहों की अनुकूल स्थिति का संयोग बनता हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी की कृपा से घर में बरकत  होती है।

  • विवाह में आ रही बाधा दूर करने के उपाय

अगर आपके विवाह में बार-बार कोई न कोई बाधा आ रही है, तो इसके लिए रंग पंचमी पर एक सरल उपाय कर सकते हैं। इसके लिए रंग पंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करें।

इसके पश्चात, भगवान विष्णुजी का स्मरण करते हुए वृक्ष में लाल रंग का धागा बांधे और हाथ जोड़कर विवाह की अड़चनें दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

  • घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए

आज रंग पंचमी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते समय एक कलश में शुद्ध जल रखें और पूजा के बाद इसे घर में छिड़कें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण सकारात्मक बनता है। मुख्य द्वार पर जल छिड़कना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज