लालबाग के राजा ( फोटो सोर्स एएनआई) 
धर्म

मन्नतों के गणेश कहे जाते हैं लालबाग के राजा, जानें इस गणेश मंडल का इतिहास और कौन हैं इसके मूर्तिकार

देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो, गणेश उत्सव पूरे देश में ही बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन, महाराष्ट्र में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां के लालबाग के राजा विश्वप्रसिद्ध हैं।

रीना पंवार

देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो, गणेश उत्सव पूरे देश में ही बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन, महाराष्ट्र में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। ‘लालबाग का राजा’(Lalbaugcha raja) मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है।

देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त यहां बप्पा के दर्शनों के लिए आते हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी भी यहां शीश झुकाने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि लाल बाग के राजा दर्शन करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है।

लाल बाग के राजा का इतिहास

जानकारों के अनुसार, लाल बाग के राजा सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में चिंचपोकली में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं। मंडल का गठन उस युग में हुआ जब देश में स्वतंत्रता संघर्ष अपने पूरे चरम पर था। इस पांडाल की भव्यता देखकर उस समय भी सभी की नजरें लालबाग के राजा पर ही होती थी। देश आजाद होने के बाद इसकी भव्यता और भी बढ़ती गई। धीरे-धीरे इसकी प्रसिद्धि पूरे देश में फैल गई।

कौन हैं लाल बाग के राजा के मूर्तिकार

यहां लंबे समय से बप्पा की मूर्ति कांबली परिवार के सदस्य बना रहे हैं। यह परिवार पिछले 89 सालों से अपने हाथों से भगवान गणेश की प्रतिमा बना रहा है। 20 फीट ऊंची गणपति की प्रतिमा बनाने का यह हुनर इनकी दूसरी पीढ़ी से अब तीसरी पीढ़ी तर पहुंच गया है। फिलहाल परिवार की तीसरी पीढ़ी प्रतिमा बना रही है।

कहा जाता है मन्नतों का राजा

मान्यता है कि लाल बाग के राजा से भक्त सच्ची श्रद्धा से जो भी मांगते हैं, वो मनोकामना जरूर पूरी होती है। इसलिए इन्हें मन्नतों का राजा या मन्नतों का गणेश भी कहते हैं। यही कारण है कि गणेश उत्सव के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ लगता है। भक्त यहां कई घंटों तक दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगते रहे हैं। दर्शन की ये कतारें कई किलोमीटर लंबी होती हैं।

सामाजिक कामों में भी लगा है लालबाग का मंडल

धार्मिक कार्यों के अलावा लालबाग का मंडल सामाजिक कामों में भी आगे है। ये मंडल चैरिटी के माध्यम से अनेक लोगों की मदद भी करता है। इस मंडल के अपने कई अस्पताल और एंबुलेंस हैं जहां गरीब लोगों का उपचार मुफ्त किया जाता है। इसके अलावा, देश में जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो लालबाग का मंडल खुले दिल से आर्थिक सहायता भी करता है। यही कारण है कि लोग भी यहां खुले हाथों से दान करते हैं।

लेखिका- सीमा कुमारी

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान