Raj Panchak Kab Hai: आज यानी 23 सितंबर से पंचक की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में पंचक को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों के इस समूह को पंचक कहा जाता है और यह 5 दिनों के लिए लगता है।
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सितंबर महीने का पंचक 23 सितंबर 2026, बुधवार की रात 9:57 बजे से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 की सुबह 10:16 बजे तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा 23 सितंबर की रात 9:56 बजे से 26 सितंबर की सुबह 5:32 बजे तक कुंभ राशि में और इसके बाद 28 सितंबर की सुबह 10:15 बजे तक मीन राशि में रहेंगे।
ज्योतिष गुरु के अनुसार, इस बार पंचक बुधवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे 'राज पंचक' कहा जाएगा। ज्योतिष में पंचक का नाम इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस दिन शुरू हो रहा है।
ज्योतिषयों का कहना है कि, राज पंचक को अन्य पंचकों की तुलना में शुभ और दोष-मुक्त माना जाता है। लेकिन, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक चाहे कोई भी हो, कुछ विशेष कार्यों से हमेशा बचने की सलाह ही दी जाती है।
धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार, पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा, लकड़ी से जुड़े कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए। इस दौरान मकान के छत की ढलाई करना भी मना है, क्योंकि ऐसा करने से घर मे रहने वालों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ने लगता है।
पंचक की अवधि में बेड या चारपाई भी नहीं बनवाना चाहिए. इसके अलावा, इस दौरान शव जलाने की भी मनाही होती है।
पंचक के दौरान रोजाना सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में पानी, थोड़ा सा लाल चंदन और रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसके अलावा,इस दौरान अपनी क्षमता के अनुसार इस दौरान किसी जरूरतमंद को दान देना भी पुण्यकारी माना गया है।