इस पौधे को लगाने से मिलती है कुबेर देव की कृपा (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

धनतेरस के दिन इस पौधे को लगाने से होती है कुबेर देव की अपार कृपा, धनतेरस पर जरूर लाएं घर

Crassula plants:धनतेरस के दिन लोग सोने चाँदी से लेकर कई चीजें खरीदते है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा होती है। इसके अलावा, इस दिन आप इस खास पौधे को भी घर में लगा सकते हैं।

सीमा कुमारी

Kuber Dev favorite plant In Dhanteras 2025:आज शनिवार 18 अक्टूबर को पूरे देशभर में धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि दीपावली के उत्सव की शुरूआत धनतेरस के त्योहार से मानी जाती है। यह दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन पूजा का विशेष महत्व है।

इसके अलावा, आप धनतेरस के इस शुभ एवं पावन अवसर पर घर में क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं। जिससे आपको कुबेर देव की कृपा के साथ-साथ और भी कई लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य पौधे भी अपने घर में लगा सकते हैं, जिससे काफी शुभ परिणाम मिलते हैं।

इस पौधे को लगाने से मिलती है कुबेर देव की कृपा

उत्तर दिशा

वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं, क्योंकि इस दिशा को कुबेर देव की दिशा है। ऐसा माना जाता है कि, उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-संपत्ति का आगमन होता है। इसके साथ ही इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। ऐसा करने से जातक के लिए तरक्की के योग बनने लगते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी की भी होती है अपार कृपा

आपको बता दें, इस पौधे को घर में लगाने से जातक को कुबेर देव के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा होती है। जिससे धन संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है।

इसके अलावा, क्रासुला को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। ऐसे में धनतेरस के खास मौके पर इस पौधे को अपने घर जरूर लाएं।

ये पौधे भी हैं बड़ा शुभ

ज्योतिष बताते है कि, क्रासुला पौधे के अलावा, धनतेरस के खास मौके पर आप शमी का पौधा भी अपने घर में लगा सकते हैं। यह पौधा भी अत्यंत शुभ माना गया है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी