पितृपक्ष में नया वाहन या सोना खरीदना  ( सौ.AI)
धर्म

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में नया वाहन या सोना खरीदना सच में अशुभ है? जानें पूरा सच

Pitru Paksha Vehicle Purchase: पितृपक्ष में सोना, वाहन या नई चीजें खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें इस दौरान खरीदारी को लेकर क्या मान्यताएं हैं और क्या जरूरी सामान खरीदने से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha Shopping: पितृपक्ष की शुरुआत हो गई हैं। यह समय पूर्वजों के स्मरण, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए जाना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता हैं। खासतौर पर, मकान की रजिस्ट्री,नई गाड़ी की डिलीवरी और खरीददारी नवरात्रि तक टाल देते हैं।

लोक मान्यताओं के अनुसार, इन 16 दिनों में कुछ भी नया खरीदना 'अशुभ' होता है और इससे पितृ दोष लगता हैं। क्या सचमुच धार्मिक ग्रंथों में ऐसा कोई नियम लिखा है, या यह सिर्फ पीढ़ियों से चला आ रहा एक डर है?

पितृपक्ष समर्पण का समय

सनातन हिन्दू परंपरा में पितृपक्ष को कभी ‘अशुभ’ काल नहीं कहा गया। धर्मग्रथों में यह समय पूर्वजों के प्रति आभार जताने और संयम बरतने का पर्व हैं। कोई भी माता-पिता या पूर्वज अपनी संतान को तरक्की करते, नया घर बनाते या वाहन खरीदते देखकर नाराज नहीं होते हैं।

शास्त्रों का सीधा तर्क है कि संतानों की सुख-समृद्धि से पितरों की आत्मा तृप्त होती है,न कि कुपित हैं। सच्चाई यह है कि गरुड़ पुराण, मनुस्मृति या किसी भी अन्य धर्मग्रंथ में पितृपक्ष के दौरान जरूरत की चीजें खरीदने की कोई मनाही नहीं हैं।

फिर लोगों के मन में यह भ्रम क्यों पैदा हुआ?

शास्त्रों ने विवाह, मुंडन, सगाई और गृहप्रवेश जैसे बड़े आयोजनों को पितृपक्ष में रोकने को कहा था। वजह साफ थी, इनमें ढोल-नगाड़े, नाच-गाना और उत्सव होता है, जो पितरों के स्मरण के गंभीर माहौल से मेल नहीं खाता। धीरे-धीरे लोगों ने इस रोक को सामान्य बाजार की खरीदारी से भी जोड़ दिया।

पुराने समय में ऋषियों ने यह नियम इसलिए बनाया ताकि 16 दिन लोग विलासिता और मौज-मस्ती छोड़कर सिर्फ अपने पूर्वजों के तर्पण, ध्यान और सेवा पर फोकस कर सकें।

पितृपक्ष में किन चीजों की खरीदारी करें?

ज्योतिष नियमों के अनुसार, कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान लेना बेहद शुभ फल देता है:

सोना और चांदी खरीदारी करना बड़ा शुभ

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, तर्पण और श्राद्ध कर्म में चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल सबसे उत्तम माना गया है। इस दौरान चांदी या सोने की खरीदारी पितरों के आशीर्वाद के समान मानी जाती है।

प्रॉपर्टी से जुड़ा लेन-देन

ज्योतिष शास्त्र में पितृपक्ष के दौरान प्रॉपर्टी बुक करना या रजिस्ट्री कराना पूरी तरह शुभ माना गया है। बस गृहप्रवेश नवरात्रि में करनी चाहिए ।

दान योग्य वस्तुएं

नए वस्त्र, छाता, बर्तन और अनाज खरीदकर जरूरतमंदों को देना इन 16 दिनों का सबसे बड़ा पुण्य कर्म हैं।

नई चीज खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

यदि आप गाड़ी, लैपटॉप, जमीन या कोई जरूरी वस्तु खरीद रहे हैं, तो एक छोटी-सी बात का ध्यान रखें। सामान घर लाने के बाद मन ही मन अपने पितरों का स्मरण करें और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। आप मन में कह सकते हैं, “यह सब आपके आशीर्वाद का ही फल है।” इसके बाद नई वस्तु को भगवान के सामने रखकर प्रणाम करें और किसी जरूरतमंद या भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।

पितृपक्ष भय का नहीं, बल्कि श्रद्धा और भाव का समय माना जाता है। केवल अंधविश्वास के कारण जरूरी काम रोकने की आवश्यकता नहीं है। धार्मिक मान्यताओं को समझते समय श्रद्धा के साथ विवेक का भी ध्यान रखना चाहिए।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका