पितृ पक्ष  (सौ.AI)
धर्म

Pitru Paksha 2026: इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पितरों की तृप्ति से घर में बढ़ेगा सौभाग्य

Pitru Paksha Deepak Upay: धर्म ग्रथों में पितृ पक्ष के दौरान शाम के समय यानी प्रदोष काल में घर और आसपास दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। जानें वे 5 स्थान जहां पितृ पक्ष में दीपक जरूर जलाना चाहिए।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha Mein Deepak Jalane Ka Mahatva: पूर्वजों और पितरों को समर्पित पितृपक्ष की अवधि हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता हैं। इस दौरान हिन्दू परिवार के लोग अपने दिवंगत पूर्वजों और प्रियजनों की आत्मिक शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन और दान आदि करते हैं।

धार्मिक और लोक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दिनों में पूर्वजों की आत्माएं पितृलोक से उतरकर अपने वंशजों के बीच आती हैं ताकि वे अपने परिजनों द्वारा दिए गए तर्पण, पिंडदान और अन्न-जल को स्वीकार कर सकें। धर्म ग्रथों में पितृ पक्ष के दौरान शाम के समय यानी प्रदोष काल में घर और आसपास दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से पितरों का मार्ग आलोकित होता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है पितृ पक्ष के दौरान शाम के समय कहां- कहां दीपक जलाना चाहिए?

पितृ पक्ष के दौरान किन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक?

दक्षिण दिशा पितरों की दिशा

शास्त्रों के अनुसार, दक्षिण दिशा को पितरों यानी यम की दिशा माना गया है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में या छत पर दक्षिण की ओर मुख करके सरसों के तेल का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

पीपल के पेड़ के नीचे भी जरुर जलाए

पीपल के पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। शाम के वक्त पीपल के नीचे सरसों के तेल और काले तिल डालकर दीपक जलाने से पितृ तृप्त होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घर का मुख्य द्वार

पितृ पक्ष के दौरान शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर आटे का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पितरों के साथ मां लक्ष्मी का भी घर में प्रवेश होता है। 

पानी के मटका के पास

घर में जहां पीने का पानी रखा जाता है, उस स्थान के पास शाम को दीपक जलाने से भी पितरों की कृपा बनी रहती है। 

पितरों की तस्वीर के पास

घर में पूर्वजों की तस्वीर के पास दक्षिण दिशा की ओर मुख करके दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से आप पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। आपका ऐसा करना पितरों को प्रसन्न करता है।

इन सभी जगहों पर अगर आप पितृ पक्ष के दौरान दीपक जलाते हैं, तो आपके पितृ निश्चित ही प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी अड़चनों से आपको छुटकारा मिलता है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते