बहुत इमोशनल होते हैं 2 मूलांक के लोग (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

क्यों जल्दी टूटता है इस मूलांक वालों का दिल? जानें उनकी इमोशनल प्रकृति

Numerology: मूलांक 2 के लोग अपनी भावनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। यह लोग बहुत इमोशनल होते हैं और किसी भी छोटी सी बात को भी दिल पर ले लेते हैं।

दीपिका पाल

Numerology Importance: अंक ज्योतिष में अंकों का बहुत महत्व है। मूलांक भी लोगों की जन्मतिथि से जुड़ा होता है। बात कर रहे है मूलांक 2 की तो इससे जुड़े लोग इमोशनल  या भावुक प्रवृति के होते है।मूलांक 2 के लोग अपनी भावनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। यह लोग बहुत इमोशनल होते हैं और किसी भी छोटी सी बात को भी दिल पर ले लेते हैं।

चाहे यह दोस्ती हो, प्यार या परिवार, किसी के भी शब्द या व्यवहार का सीधा असर इनके मन और भावनाओं पर पड़ता है। इसी वजह से उनका दिल जल्दी टूट जाता है और यह लोग कभी-कभी छोटे-मोटे झगड़ों या गलतफहमियों के कारण बहुत परेशान हो जाते हैं।

भरोसेमंद होते है इस मूलांक के लोग

यहां पर भरोसेमंद और सभी लोगों से प्यार करने वाले इस मूलांक के लोग होते है। इसमें अपनी संवेदनशीलता की वजह से कई बार उन्हें धोखा या दुख भी मिलता है। भरोसेमंद भले होते है लेकिन लोगों पर आसानी से अंधविश्वास कर लेते है। इसकी वजह से जब भरोसा टूट जाता है तो दिल को चोट पहुंच जाता है। इस मूलांक के लोगों में भावनाएं काफी होती है और वे ओवरथिंकिग ज्यादा करते है।यह हर बात पर सोचते हैं, हर छोटी गलती को बड़े तनाव के रूप में महसूस करते हैं और कई बार अपनी भावनाओं में इतना उलझ जाते हैं कि सही निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है।

लव लाइफ में भावुक होना सही नहीं

यहां पर कई लोग लव लाइफ में भी भावुक हो ही जाते है। जहां यह भावुकता कभी-कभी परेशानी पैदा कर देती है, क्योंकि पार्टनर चुनते समय यह लोग अपनी भावनाओं में बह जाते हैं और सोच-समझकर निर्णय नहीं ले पाते।इससे प्यार में धोखे या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। फिर भी, इनकी भावनात्मक गहराई इन्हें दूसरों के लिए सहानुभूति और समझ दिखाने में मदद करती है, जिससे लोग इनके पास सहज महसूस करते हैं। बात करें तो, इस मूलांक 2 वाले लोग शांत स्वभाव के ज्यादा होते है जहां पर वे मुश्किल हालात में भी धैर्य दिखाते हैं। यह लोग हर परिस्थिति का सामना साहस और समझदारी से करते हैं।

इन्हें अपनी बुद्धिमानी और सूझबूझ के बल पर जीवन में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। बिजनेस या करियर में यह लोग योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं।लेकिन इस तरह के लोग सबसे ज्यादा स्वतंत्रता पसंद करते है यानि रोक-टोक में रहना पसंद नहीं करते है। यह अपनी मर्जी से जीना पसंद करते हैं और अपने फैसले खुद लेने में विश्वास रखते हैं।

आईएएनएस के अनुसार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला