भगवान विष्णु(सौ.AI)  
धर्म

पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना पड़ सकता है भारी? इस मंत्र के जाप से मिलेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा

Lord Vishnu Blessings: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप से विशेष फल मिलता है, लेकिन कुछ गलतियां व्रत का पुण्य कम कर सकती हैं। इसलिए इस दिन के जरूरी नियम जानना जरूरी है।

सीमा कुमारी

Papmochani Ekadashi Kya Kare Aur Kya Na Kare: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का अपना एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। लेकिन, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली 'पापमोचिनी एकादशी' को सबसे खास माना गया है। इस साल 15 मार्च को यह पावन पर्व मनाया जाएगा।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं जिन्हें करने से व्रत का फल कम हो सकता है। इसलिए पापमोचनी एकादशी के दिन इन कामों से विशेष रूप से बचना चाहिए।

पापमोचनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • चावल  न खाएं

हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, पापमोचनी एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में जो लोग पापमोचनी एकादशी का उपवास नहीं भी कर रहे हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • दाल, बैंगन, पालक न खाएं

इस दिन चावल के अलावा, कुछ विशेष प्रकार चीजें मसूर की दाल, गोभी, गाजर, शलजम, बैंगन, पालक के सेवन से भी बचना चाहिए।

  • तुलसी के पत्ते न तोड़ें

कहा जाता है कि, पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

  • बाल और नाखून काटने से बचें

इस दिन बाल और नाखून काटने से मनाही होती है।

  • क्रोध और विवाद से दूर रहें

एकादशी के दिन मन को शांत रखना बहुत जरूरी होता है। इस दिन किसी से झगड़ा, बहस या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।

  •  देर तक सोने से बचें

एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए। देर तक सोना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता है।

पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना होता है शुभ

  • विष्णु पूजा और उपवास करें

भगवान विष्णु के स्वरूप की गंगाजल, चंदन, तुलसी फूल और मिठाई से पूजा करें।

  • मंत्र और कथा करें

"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें और पापमोचनी एकादशी की व्रत कथा जरूर पढ़ें या सुनें।

  • दान करें

गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, तिल, वस्त्र या धन का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है।

  • तुलसी की पूजा करें

शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें।

  • गलत आचरण से दूर रहें

मन में शांति बनाए रखें और क्रोध, झूठ या किसी की बुराई करने से बचें।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट