भगवान विष्णु (सौ. Gemini)  
धर्म

पापमोचनी एकादशी की विधिवत पूजा से बनेंगे सुख-समृद्धि आगमन के योग, जानिए क्या करना होगा फलदायी

Papmochani Ekadashi Benefits: पापमोचनी एकादशी की विधिवत पूजा करने से सुख, समृद्धि और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। जानें इस दिन क्या करना होगा ताकि पूजा फलदायी हो।

सीमा कुमारी

Papmochani Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी व्रत को सभी महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। हर महीने में आने वाली एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दूसरे दिन पापमोचनी एकादशी मनाई जाती है। इस बार ये एकादशी 15 मार्च को यह पावन पर्व मनाया जाएगा। पापमोचनी एकादशी 'पाप' को मोचन यानी (नष्ट) करने वाली एकादशी मानी जाती है।

पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना शुभ हो सकता है

  • विष्णु पूजा और पाठ

सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर की विधि-विधान से पूजा करें, उन्हें पीले फूल और भोग अर्पित करें।

  • दान

इस दिन अन्न (जैसे खिचड़ी), वस्त्र, फल, छाता/जूते का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

  • तुलसी पूजा

शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें।

  1. विष्णु मंत्र जाप

"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, इससे मानसिक शांति मिलती है।

  • ताजे पान के पत्ते का उपाय

एक ताजे पान के पत्ते पर 'श्रीं' लिखकर उसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और अगले दिन इसे अपनी तिजोरी में रख लें, इससे धन में वृद्धि होती है।

  • पीपल के नीचे दीपक

यदि संभव हो, तो पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने के 3 फायदे

  • पापों से मुक्ति

शास्त्रों के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को जाने-अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पिछले जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है। श्रीकृ्ष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो व्यक्ति इस व्रत को रखता है, उसके समस्त पाप खत्म हो जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

  • अश्‍वमेध यज्ञ का फल

इस एकादशी का व्रत रखने से वाजपेय और अश्‍वमेध यज्ञ का फल मिलता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

  • सुख-समृद्धि

मान्यता है कि एकादशी व्रत को विधि-विधान से रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग