साल 2025 में इस दिन है होली, (सौ.सोशल मीडिया ) 
धर्म

साल 2025 की होली 'इस' महीने, जानिए होली और होलिका दहन की सही तिथि

हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है जिसका इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं। इस साल 2025 में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

सीमा कुमारी

Holi 2025 Date: रंगों के त्योहार होली का पर्व दिवाली के बाद भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है जिसका इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं। इस साल 2025 में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ इस महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण को होली का पर्व सर्वाधिक प्रिय था।

यही कारण है कि ब्रज में होली को महोत्सव के रूप में 40 दिनों तक मनाया जाता है। बसंत पंचमी से इस उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते है इस साल 2025 किस दिन मनाया जाएगी होली और किस दिन की की जाएगी होलिका दहन।

साल 2025 में कब है होली

होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर होगी और इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होली का त्योहार साल 2025 में 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा और होलिका दहन एक दिन पहले 13 मार्च को किया जाएगा।

होलिका दहन 2025 शुभ मुहूर्त

साल 2025 में होलिका दहन का त्योहार 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात में 10 बजकर 45 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।

होली का महत्व

होली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ये त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली का पर्व बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत को प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

होली के दिन सारे लोग आपसी मतभेद को भूलाकर आपस में मिल जुलकर होली का त्योहार मनाते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम प्रकट करते हैं। होली के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से परिवार में सुख, शांति बनी रहती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां