Anant Chaturdashi Upay 2026 : हर साल की तरह इस बार भी अनंत चतुर्दशी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह त्योहार 25 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
इस दिन श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा व व्रत करने के अलावा कुछ उपायों को करना भी बहुत प्रभावशाली माना जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ सरल उपाय करने से आर्थिक तंगी कम हो सकती है। ऐसे में आइए जानें अनंत चतुर्दशी के उपाय।
अनंत चतुर्दशी पर आर्थिक तंगी से बचने के लिए पूजा के दौरान 5 या 7 कौड़ियों पर सिंदूर लगाकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। शाम की पूजा के बाद इन्हें लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि, इससे आर्थिक तंगी सेछुटकारा मिलता है।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद 14 गांठों वाला रक्षा सूत्र (अनंत सूत्र) पुरुष अपने दाहिने हाथ की कलाई पर और महिलाएं बाएं हाथ की कलाई पर बांधें। इससे जीवन के संकट दूर होते हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खीर का भोग लगाएं और उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य शामिल करें। कहा जाता है कि, इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। साथ ही, जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है।
अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए घी का पंचमुखी दीपक जलाएं। इसे घर के मुख्य द्वार, पूर्व दिशा या रसोई में किसी एक स्थान पर रख सकते हैं। साथ ही कलावे की बत्ती से घी का दीपक बनाकर भगवान विष्णु के समक्ष जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।