नाग पंचमी (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने के क्या हैं लाभ, जानिए अन्य की महिमा

नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ ही शिव भगवान की भी पूजा किया जाता है। कहते है इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ ही कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल सकती हैं।

सीमा कुमारी

Nag Panchami 2025 : 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पावन त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। नाग पंचमी का पर्व हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही नागों के पूज्य भगवान शिव की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

इस दिन अगर आप शिवलिंग की पूजा के दौरान कुछ चीजें शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से कालसर्प दोष से भी आप मुक्त होते हैं और शिव जी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इस दिन क्या चीजें आपको शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए, आइए जानते हैं।

नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये 5 चीजें :

  • अर्पित करें कच्चा दूध

ज्योतिषयों के अनुसार, नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, ऐसा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष कम होने लगता है। साथ ही भोलेनाथ आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर भी आते हैं।

  • चढ़ाएं धतूरा

जैसा कि आप जानते हैं कि धतूरा भगवान शिव को अति प्रिय है, इसलिए आपको नाग पंचमी के पावन अवसर पर धतूरा भी शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए। धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करने से रोग से आपको मुक्ति मिलती है, साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।

  • अर्पित करें अक्षत-चंदन

भगवान शिव और नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए आपको नाग पंचमी के दिन अक्षत और चंदन भी शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। अक्षत जहां आपके जीवन में समृद्धि लेकर आते हैं वहीं चंदन से घर-परिवार में शांति और स्थिरता बनी रहती है।

  • अर्पित करें बेलपत्र

ज्योतिष बताते है कि, नाग पंचमी के दिन अगर आप बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो भगवान शिव आपकी मनोकामनाओं को अतिशीघ्र पूरा करते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से कालसर्प दोष भी दूर होता है और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी संपन्नता आती है। इसके साथ ही मानसिक समस्याओं को हल करने के लिए भी शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

  • अर्पित करें काले तिल

नाग पंचमी के दिन अगर आप पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करते है तो इससे कालसर्प दोष का प्रभाव खत्म होता है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसलिए नाग पंचमी के पावन अवसर पर आपको शिवलिंग पर तिल भी अवश्य अर्पित करने चाहिए।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच