चंद्रग्रहण 2024 (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना होता है जरूरी, पॉजीटिव एनर्जी के लिए करें इन मंत्रों का जाप

चंद्रग्रहण में कई नियमों और पूजा-पाठ के नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना आवश्यक माना गया है तो वहीं पर मंत्रों का जाप मन ही मन किया जाता है।नकारात्मक उर्जा को दूर भगाने के लिए आप इन खास मंत्रों का जाप चंद्रग्रहण के दौरान कर सकते है इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और निगेटिव चीजें दूर भागती है।

दीपिका पाल

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण जहां पर 18 सितंबर को लगने वाला है वहीं पर इस दिन को लेकर हिंदू धर्म में अलग मान्यता होती है। खगोलशास्त्र के अनुसार, खगोलीय घटना के बारे में वर्णन मिलता है तो वहीं पर इस दिन धार्मिक अनुष्ठान कराए जाते है। इस दौरान चंद्रग्रहण में कई नियमों और पूजा-पाठ के नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना आवश्यक माना गया है तो वहीं पर मंत्रों का जाप मन ही मन किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां पर पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है तो वहीं पर इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है इसके लिए बताए गए मंत्रों का जाप करना जरूरी होता है।

जानिए किन मंत्रों का जाप करना है जरूरी

चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक उर्जा को दूर भगाने के लिए आप इन खास मंत्रों का जाप चंद्रग्रहण के दौरान कर सकते है इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और निगेटिव चीजें दूर भागती है।

1- ॐ नमः शिवाय:

चंद्र ग्रहण के दौरान आप यह सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्रों में से एक है. सभी राशियों के लोग इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

2- “ॐ चंद्राय नमः”

चंद्र ग्रहण के दौरान आप यह मंत्र चंद्रमा के गुण और ऊर्जा को स्वीकार करने और उसकी शांति प्राप्त करने के लिए है.

3- “ॐ श्री सोमाय नमः”

चंद्र ग्रहण के दौरान आप यह मंत्र विशेष रूप से चंद्र ग्रहण के समय ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है.

4- “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:”

चंद्र ग्रहण के दौरान आप यह मंत्र लक्ष्मी जी को समर्पित है. धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है.

5- “ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नमः”

चंद्र ग्रहण के दौरान आप यह मंत्र चंद्र देव को समर्पित है. मन की शांति और शीतलता के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है.

6- “ॐ नमः भगवते चंद्राय”

चंद्र ग्रहण के दौरान आप चंद्र देवता को सम्मान देने और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए यह मंत्र उपयोगी माना जाता है।

चंद्रग्रहण के दौरान ये काम रहेंगे वर्जित

आपको बताते चलें कि, चंद्रग्रहण के दौरान कई चीजें वर्जित होती है यानि ग्रहण के इस दौरान कुछ घंटे के लिए सूतक काल लगा होता है। मान्यता कहती है कि, इस दिन भोजन बनाना, खाना, सोना और कुछ अन्य कार्य वर्जित माने जाते हैं. ग्रहण के दौरान मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। इस दिन मंदिर के पट बंद होने से पूजा-पाठ नहीं होती है लेकिन इस दौरान कई चीजों का दान आप कर सकते है। शुभ फल की प्राप्ति के लिए अपने प्रिय भगवान के लिए मंत्रों का जाप करना भी जरूरी मानते है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला