मां दुर्गा(सौ.pinterest) 
धर्म

नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए? देखें यहां 9 दिनों की पूरी लिस्ट

Navratri 9 Days Outfit Colors: नवरात्रि के 9 दिनों में हर दिन का एक खास शुभ रंग होता है। जानिए किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है और उसका क्या महत्व है।

सीमा कुमारी

Navratri 9 Days Colors List: चैत्र नवरात्रि इस बार 19 मार्च 2026 गुरुवार से शुरु हो रही है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व का बड़ा महत्व होता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष नियमों का पालन भी करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान हर दिन एक खास रंग पहनने की भी परंपरा है। माना जाता है कि उस दिन का निर्धारित रंग पहनने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं।

नवरात्रि के 9 दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है?

  •  नवरात्रि का पहला दिन - सफेद

शरद नवरात्रि 2025 का पहला रंग सफेद है। यह पवित्रता, शांति एवं नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन पर्वतों की पुत्री देवी शैलपुत्री को समर्पित है।

  •  नवरात्रि का दूसरा दिन - लाल

दूसरे दिन का रंग लाल है। यह प्रेम, जोश व शक्ति का प्रतीक है। इस दिन, भक्त भक्ति और तपस्या की देवी, देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं।

  • नवरात्रि का तीसरा दिन - रॉयल ब्लू

तीसरे दिन का रंग रॉयल ब्लू है। यह दिव्य ऊर्जा और स्थिरता का प्रतीक है। यह दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है - जिनकी दस भुजाएँ हैं और माथे पर अर्धचंद्र है।

  •  नवरात्रि का चौथा दिन - पीला

चौथे दिन का रंग पीला है। यह उत्साह, उल्लास और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन देवी कुष्मांडा को समर्पित है- जिन्होंने अपनी ऊर्जा से ब्रहमांड का निर्माण किया था।

  •  नवरात्रि का पाँचवाँ दिन - हरा

पाँचवाँ दिन हरा रंग दर्शाता है। यह सद्भाव, उर्वरता और विकास का प्रतीक है। इस दिन, भक्त भगवान कार्तिकेय की माता, देवी स्कंदमाता की पूजा करते हैं।

  •  नवरात्रि का छठवाँ दिन - ग्रे

छठे दिन का रंग स्लेटी है। यह शक्ति और संतुलन का प्रतीक है। यह दिन देवी कात्यायनी का है - जिन्हें शक्ति और साहस की देवी माना जाता है।

  •  नवरात्रि का सातवाँ दिन - नारंगी

सातवें दिन का रंग नारंगी है। यह ऊर्जा, उत्साह एवं गर्मजोशी का प्रतीक है। यह दिन देवी कालरात्रि की पूजा का दिन है - दुर्गा का वह उग्र रूप जो बुराई का नाश करती हैं।

  •   नवरात्रि का आठवाँ दिन - ग्रीन

आठवें दिन का रंग पिकाक ग्रीन है। यह सुंदरता, शालीनता और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन, भक्त पवित्रता और शांति की प्रतीक देवी महागौरी की पूजा करते हैं।

  •  नवरात्रि का नौवां दिन - गुलाबी

अंतिम दिन का रंग गुलाबी है। यह प्रेम, दया और सद्भाव का प्रतीक है। यह दिन देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है - जो अपने भक्तों को बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद देती हैं।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव