मदर्स डे (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Mother’s Day Special: मदर्स डे पर मां को दें वास्तु अनुसार ये उपहार, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Mother’s Day Gifts: मदर्स डे पर मां को वास्तु अनुसार उपहार देना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सही गिफ्ट चुनने से घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का आगमन होता है।

सीमा कुमारी

Mother’s Day Vastu Tips: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक माना जाता है।  मां न सिर्फ बच्चे को जन्म देती है, बल्कि जीवनभर बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चे की देखभाल करती है। इसी प्यार और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे रविवार, 10 मई को मनाया जा रहा है

मदर्स डे पर अपनी मम्मी को स्पेशल फील कराने के लिए लोग गिफ्ट आदि भी देते हैं। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार अपनी माता जी को गिफ्ट देकर न केवल उन्हें खुश कर सकते हैं, बल्कि यह उनके लिए लाभकारी भी सिद्ध होगा।

मदर्स डे पर अपनी मम्मी को वास्तु के अनुसार दे ये गिफ्ट

  • चांदी से बनी आभूषण दे

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप मदर्स डे पर अपनी मां को चांदी से बनी कोई आभूषण जैसे अंगूठी, पायल या फिर चेन आदि देते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप मदर्स डे पर अपनी मां को चांदी से बनी अंगूठी, पायल या फिर चेन आदि दे सकते है।

  • मिट्टी से बनी मूर्तियां

मदर्स डे पर अपनी मां को चांदी के अलावा मिट्टी से बनी मूर्तियां या शो पीस आदि दे सकते हैं।वास्तु शास्त्र में माना गया है कि, अपनी माता को मिट्टी से बनी कोई वस्तु उपहार के रूप में देने से दुर्भाग्य दूर होता है। आजकल मार्केट में मिट्टी से बनी कई वस्तुएं मिलती हैं, जो देखने में तो सुंदर होती ही हैं, साथ ही व्यक्ति के लिए लाभकारी भी होती हैं ऐसे में आप मिट्टी से बनी मूर्तियां या शो पीस आदि दे सकते हैं।

  • लाफिंग बुद्धा

आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को लाफिंग बुद्धा भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही इससे मानसिक तनाव भी दूर हो सकता है।

  • मनपसंद साड़ी, सूट

अगर आप मदर्स डे पर अपनी मम्मी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा गिफ्ट कपड़ों को माना जाता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि उपहार के रूप में कपड़े देने से आपसी प्यार बढ़ता है। ऐसे में आप अपनी मां को साड़ी, सूट या उनकी पसंद को कोई कपड़ा गिफ्ट में दे सकते हैं।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान