Pitru Paksha Mein Kya Layein: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बड़ा महत्व रखता है। पितृ पक्ष का समय कुल 16 दिनों की होती है जिसमें लोग अपने पूर्वजों यानी पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करते हैं।
मान्यता है कि ऐसा करने पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और तृप्त होती है। इसके अलावा, पूजा-पाठ के साथ कुछ शुभ वस्तुओं को घर लाना भी शुभ माना जाता है। आइए बिना देर किए जानते हैं पितृ पक्ष में कौन सी वस्तुएं घर लाना भी शुभ माना जाता है।
पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए आपको कुछ चीजें घर जरूर लानी चाहिए। इन चीजों में तांबे, कांसे या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इन्हीं बर्तनों से पितरों को अगर आप तर्पण देते हैं तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है और आपको भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
इस दौरान तांबे, कांसे या पीतल के बर्तन घर खरीदकर लाने के अलावा, गंगाजल लाना भी शुभ बताया गया है। गंगाजल से ही आप पितरों का तर्पण करें तो उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही गंगाजल का छिड़काव पितृपक्ष में पूरे घर में करने से नकारात्मकता भी दूर होती है।
पितृपक्ष के दौरान काले तिल खरीदना और उनका दान करना भी शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि, काले तिल घर लाने से पितृदोष से मुक्ति मिलती हैं। इसके साथ ही पितृपक्ष में काले तिल का दान करना भी शुभ माना गया है।
तर्पण की प्रक्रिया में काले तिल का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिल से तर्पण करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है और पितृदोष से जुड़ी परेशानियों को कम करने में सहायता मिल सकती है। इस दौरान जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है।