शिवलिंग स्थापित के नियम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

Mahashivratri पर घर की किस दिशा में करें शिवलिंग की स्थापना? तुरंत पढ़ें कहीं बड़ी गलती न हो जाए

Shivling Sthapana Rules: महाशिवरात्रि पर घर में शिवलिंग की स्थापना उत्तर या पूर्व दिशा में करना शुभ माना जाता है। सही दिशा का ध्यान रखने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

सीमा कुमारी

Mahashivratri 2026: शिव कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार,महाशिवरात्रि की शुभ तिथि पर घर में शिवलिंग स्थापित करना बड़ा शुभ होता है।

कहते है अगर आप महाशिवरात्रि के दिन घर में शिवलिंग करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले वास्तु के नियम जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की शुभ दिशा में शिवलिंग स्थापित करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और महादेव की कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शिवलिंग स्थापित करने के वास्तु नियम।

घर में शिवलिंग स्थापित करने के क्या है वास्तु नियम

  • जलाधारी का सही दिशा

वास्तु नियम एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन घर में शिवलिंग स्थापित करते समय सही दिशा का चुनाव करें। शिवलिंग का जलाधारी मुख हमेशा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। जलाधारी का मुख पश्चिम, दक्षिण या पूर्व दिशा में न रखें।

  • मुख उत्तर दिशा

कहते है शिवलिंग पूजन करते समय आपका मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करना शुभ माना जाता है।

  • घर की शुभ दिशा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की शुभ दिशा में शिवलिंग विराजमान करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक के बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही शिव जी की कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

शिवलिंग की स्थापना कैसे करें

  • घर में शिवलिंग स्थापित करने से पहले सुबह स्नान करने के बाद चौकी पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं।
  • फिर तांबे या पीतल की थाली में शिवलिंग को रखें।
  • गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
  • इसके बाद चंदन का त्रिपुंड लगाएं।
  • अक्षत, जनेऊ और कलावा अर्पित करें।
  • देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते है?

  • मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
  • जीवन में खुशियों के आगमन के लिए शिवलिंग का देशी घी से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।
  • सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए शिवलिंग का शक्कर से अभिषेक करना चाहिए।

शिवलिंग पर क्या न चढ़ाएं

पूजा के दौरान शिवलिंग पर हल्दी, सिंदूर (कुमकुम), केतकी के फूल अर्पित करना वर्जित है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला