Gupt Navratri Navami Par Kya Kare : गुप्त नवरात्रि की आखिरी दिन यानी कि महानवमी है। 15 जुलाई से शुरू हुई गुप्त नवरात्र आज 22 जुलाई को समाप्त हो रही है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामान्य रूपों की जगह दस महाविद्याओं की विशेष साधना और तंत्र-मंत्र गुप्त रूप से किए जाते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, यदि गुप्त नवरात्र के 9 दिन में विधि-विधान से पूजा-पाठ नहीं कर पाए हैं तो भी आज नवमी तिथि पर आखिरी दिन पूजा व उपाय करके मां दुर्गा की कृपा पा सकते है। जानिए गुप्त नवरात्र की नवमी पर कौन-से काम करना आपको सफलता दिला सकता है?
गुप्त नवरात्र की नवमी के दिन मां मातंगी की पूजा के लिए चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां मातंगी का मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। उन्हें चंदन, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप तथा नैवेद्य अर्पित करें। साथ ही 'ॐ ह्रीं ऐं भगवत्यै मातंग्यै नमः' के मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। भोग लगाकर आरती करें।
गुप्त नवरात्र की नवमी के दिन मां मातंगी की पूजा के अलावा,नवमी तिथि पर कन्या पूजन करें। हिंदू धर्म शास्त्रों में 2 साल से 9 साल तक की कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। लिहाजा आज 9 कन्याओं को हलवा-पूरी का सम्मानपूर्वक सात्विक भोजन कराएं उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें, भेंट दें। साथ ही आज किसी गरीब-जरूरतमंद को भी अपनी सामथ्यअनुसार दान दें।
ये भी पढ़ें–Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
नवमी के दिन हवन करें। इसके लिए गाय के गोबर के उपले, गुग्गल, लोबान, अक्षत आदि सामग्री के साथ 2 साबुत लौंग मिलाकर हवन करें। घर में विधि-विधान से किया गया हवन घर की नकारात्मकता को दूर करेगा। साथ ही नकारात्मक शक्तियों से बचाएगा।
नवमी तिथि पर रात्रि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें खीर का भोग, कमल और गुलाब के फूल अर्पित करें तथा कमलगट्टे की माला से मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
नवरात्र में अपनी साधना और दान को गुप्त रखा जाता है। जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार धन, अन्न या वस्त्र दान करें।