माता रानी की पूजा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है, इन उपायों से मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

Maa Durga Ki Kripa: गुप्त नवरात्रि में किए गए सरल उपाय माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले माने जाते हैं। जानिए प्रभावी उपाय।

सीमा कुमारी

Gupt Navratri Special Remedies: 15 जुलाई 2026 से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है, जो 23 जुलाई 2026 तक चलेगी। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामान्य रूपों की जगह दस महाविद्याओं की विशेष साधना और तंत्र-मंत्र गुप्त रूप से किए जाते हैं।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार , इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से साधक को आध्यात्मिक उन्नति, सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि गुप्त नवरात्रि केवल तांत्रिक साधना के लिए ही नहीं, बल्कि सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भी देवी कृपा प्राप्त करने का शुभ अवसर भी है।

गुप्त नवरात्रि में करें ये सरल उपाय

  • घी का दीपक जलाएं

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए सुबह या शाम मां दुर्गा के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और पूरे परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर परिवार पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

  • लाल फूल और चुनरी अर्पित करें

मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए मां दुर्गा को लाल फूल और चुनरी अर्पित करें। मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय माना गया है। बताया जाता है कि पूजा के समय लाल फूल, लाल चुनरी और सिंदूर अर्पित करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखती है।

  • मंत्र का जाप करें

गुप्त नवरात्रि में 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप करने की मान्यता है। इससे मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा देवी की कृपा प्राप्त होती है।

  • जरूरतमंदों को दान करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में अन्न, वस्त्र, फल या अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

  • दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें

गुप्त नवरात्रि में माता रानी की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ एवं फलदायक बताया गया है। यदि संभव हो तो प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। समय कम हो तो दुर्गा चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ भी शुभ माना जाता है।

  • सात्विक भोजन और संयम रखें

पूरे नवरात्रि में सात्विक भोजन करें, क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. मन, वचन और कर्म की पवित्रता को विशेष महत्व दिया गया है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार