भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय

Lord Shiva Blessings 2026: सावन के पहले सोमवार पर किए गए कुछ विशेष शिव उपाय करियर की बाधाओं को दूर करने और नौकरी व प्रमोशन के योग मजबूत करने वाले माने जाते हैं।

सीमा कुमारी

Sawan Somwar Puja For Job And Promotion: भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पवित्र और फलदायी समय श्रावण मास कल यानी 30 जुलाई गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और सभी शिव जी की कृपा पाने के लिए अलग-अलग उपाय भी आजमाते हैं।

ऐसे में ज्योतिषयों के अनुसार,अगर आपकी नौकरी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या प्रमोशन के योग नहीं बन रहे हैं तो सावन के पहले सोमवार को आप यहां बताए कुछ उपाय जरूर आजमाएं। इन उपायों से आपके जीवन की समस्याएं दूर होंगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे। आइए जानें इन उपायों के बारे में।

सावन का पहला सोमवार क्यों माना जाता है खास?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व है और इस दिन किए गए कुछ उपाय शुभ फल देने वाले माने जाते हैं।

सावन के पहले सोमवार पर करें ये 3 उपाय

  • शिवलिंग का करें जलाभिषेक

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर नौकरी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो पहले सावन सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करें। अभिषेक के दौरान जल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे करियर की बाधाएं कम होती हैं और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

  • चंदन का तिलक लगाएं

धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को चंदन अर्पित करना भी शुभ बताया गया है। पूजा के दौरान शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने के बाद उसी चंदन का तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और रुके हुए कार्य पूरे होने की मान्यता। इस उपाय को करियर में तरक्की और प्रमोशन के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

  • शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं

अगर आपकी भी नौकरी में समस्याएं आ रही हैं और काम बनते-बनते रह जाता है तो आप सावन के पहले सोमवार के दिन किस भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं।

इसके बाद भोलेनाथ से प्रार्थना करें कि जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिले या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बनें। यही नहीं आप शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप भी करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और धन लाभ के योग बनेंगे।

अगर आप भी यहां बताए उपायों को आजमाएंगे तो आपकी वर्कप्लेस में आने वाले समस्याएं दूर हो सकती हैं।

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट