रोज शाम को घर में इन जगहों पर जलाएं दीपक (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

घर में इन जगहों पर इस समय जलाया करें दीया, बढ़ने लगेगी सुख-समृद्धि!

Deepak ke Niyam:हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान और शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना शाम के समय घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मकता आती है।

सीमा कुमारी

Deepak Ke Niyam: हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म में दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि, बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। ऐसे में देवी-देवताओं की आरती दीपक जलाकर ही की जाती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी शाम का समय बहुत पावन माना जाता है।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इस समय में घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने के लिए कहा गया है। इन स्थानों पर रोज शाम के समय घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि शाम के समय घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ऐसै में आइए जान लेते हैं घर के ये कौन से स्थान हैं, जहां शाम के समय दीपक जलाना चाहिए-

कहा जाता है कि, इस समय में घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ऐसै में आइए जान लेते हैं घर के ये कौन से स्थान हैं, जहां शाम के समय दीपक जलाना चाहिए?

रोज शाम को घर में इन जगहों पर जलाएं दीपक

प्रमुख द्वार पर जलाएं दीपक

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के प्रमुख द्वार पर रोजाना शाम के समय तेल का दीपक जलाना चाहिए। बताया गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में घर के प्रमुख द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती और नकारात्मक उर्जा दूर होती है।

तुलसी के पास जलाएं दीपक

कहा जाता है कि, गोधूलि बेला यानी शाम के समय प्रमुख द्वार के अलावा,तुलसी के पास भी दीपक जलाना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी पौधा को पूजनीय माना गया है। ऐसे में रोजाना शाम की पूजा में दीपक जलाने के साथ-साथ तुलसी के पास भी घी का दीपक जलाना चाहिए। कहते है ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

सीढ़ियों के नीचे जलाएं दीपक

रोजाना शाम के समय सीढ़ियों के नीचे भी तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती है। इस दिशा में भी दीपक जलाने से बहुत लाभ मिलते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच