कुंभ राशि (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

कुंभ संक्रांति के दिन गलती से भी न करें इन 5 में से कोई भी काम, वरना जानिए किस बात है आशंका

Sankranti Rituals And Rules: कुंभ संक्रांति का दिन बेहद शुभ और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ कार्यों से परहेज करना जरूरी बताया गया है, वरना अशुभ प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

सीमा कुमारी

Kumbh Sankranti 2026: सनातन धर्म में कुंभ संक्रांति का बड़ा महत्व है। इस साल कुंभ संक्रांति का पर्व कल, 13 फरवरी, 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार कुंभ संक्रांति के साथ विजया एकादशी का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ कार्य करना अत्यंत शुभ मानी जाती है, वहीं कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है।

कुंभ राशि पर क्या अशुभ माना जाता है?

  • तामसिक भोजन का सेवन

कुंभ संक्रांति के दिन मांस, शराब, प्याज और लहसुन का सेवन करना निषेध माना जाता है। इसक सेवन करने से दिन भर के पुण्य कर्म नष्ट होते हैं।

  • नया काम या निवेश शुरू करना

संक्रांति का समय बदलाव का वक्त होता है, इस दौरान नया व्यवसाय या कोई बड़ी परियोजना को शुरू करने से बचना चाहिए।

  • अपमान या झगड़ा

कुंभ संक्रांति के दिन घर में किसी का अपमान या झगड़ा करने से बचना चाहिए।

  • देर  तक सोना

कुंभ संक्रांति के दिन देर तक सोना या रात तक जागना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है।

  • स्नान से पहले भोजन करना

इस दिन स्नान करने के बाद ही जलपान ग्रहण करना चाहिए। किसी पवित्र नदी में इस दिन नहाने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

  • किसी का उपेक्षा करना

कहा जाता है कि इस दिन भिखारियों या जरूरतमंदों को भोजन या सहायता देने से मना करने पर पितृ दोष हो सकता है।

कुंभ संक्रांति के दिन क्या करना शुभ

  • अनाज और कपड़े का दान

कुंभ संक्रांति के दिन गुड़, तिल, अनाज और कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन दान करने से आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

  • सूर्य देव की पूजा

सूर्य देव की पूजा करने के लिए तांबे के पात्र में जल अर्पित करते हुए 'ओम सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

  • गायों को हरा चारा या गुड़ खिलाना

गायों को हरा चारा या गुड़ खिलाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

खुद को शुद्ध करने के लिए सुबह-सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार