भगवान कुबेर देव (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

किन मंत्रों के पाठ से धन आगमन के योग? कुबेर देव के ये 3 प्रभावशाली मंत्र बदल देंगे भाग्य, हो जाएंगे मालामाल!

Most Powerful Mantra For Wealth: कुबेर देव के मंत्रों का नियमित जाप करने से धन आगमन के योग बनते हैं। मान्यता है कि इन 3 प्रभावशाली मंत्रों से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और भाग्य का साथ मिलता है।

सीमा कुमारी

Mahalaxmi Kuber Mantra: हिन्दू धर्म में जिस तरह माता लक्ष्मी को धन,ऐश्वर्य की देवी माना जाता है, ठीक उसी तरह भगवान कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कुबेर देवता की सच्चे मन और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने पर मनष्य को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र में धन के देवता भगवान कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के मंत्र बताया गया है। ये मंत्र इतने प्रभावशाली हैं कि इनका नियमित रूप से जाप करने से मनुष्य को किसी भी तरह की आर्थिक या धन संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं वे तीन मंत्र कौन से हैं जो आपको मालामाल बना सकता है।

  • पहला मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥ भगवान कुबेर का अमोघ मंत्र- भगवान कुबेर का सबसे प्रिय मंत्र है। कहते हैं 35 अक्षरों वाला इस मंत्र का जाप लगातार तीन महीने तक करने से मनुष्य को किसी भी तरह के धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

इस तरह करें मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जाप करते समय आपका मुख दक्षिण दिशा में हो। जब भी आप मंत्र का जाप करते समय धनलक्ष्मी कौड़ी को अपने पास जरूर रखें।

  • दूसरा मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र- दूसरा मंत्र माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति को जीवन में ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य की प्राप्ति की अभिलाषा है वह इस मंत्र को सच्चे श्रद्धा भाव के साथ नियमित रूप से करें।

विशेष लाभ पाने के लिए इस मंत्र की साधना शुक्रवार की रात को करनी चाहिए।

  • तीसरा मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र- धन प्राप्ति के कुबेर मंत्र से व्यक्ति को हर तरह के भौतिक सुख प्राप्त होते हैं जो व्यक्ति इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करता है उसे अपने जीवन काल में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा