झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

अगर धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का ज़रूर रहे ध्यान

Dhanteras broom precaution:हिन्दू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए लोग धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ मानते है। लेकिन, इस दिन झाड़ू खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

सीमा कुमारी

Dhanteras shubh Muhurat: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्तूबर, शनिवार को मनाया जा रहा है। दीपावली पर्व का पहला दिन धनतेरस से शुरू होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है।

धनतेरस के पावन दिन पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और घर सजाने के लिए वस्तुएं खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कई लोग इस दिन कुछ खरीदें या न खरीदें, लेकिन झाड़ू जरुर खरीदते है। क्योंकि, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। हालांकि इस दिन झाड़ू खरीदते समय कुछ विशेष सावधानियां बरतना और नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय ध्यान रखें कि आप खजूर के पत्तों, तार के पत्तों, घास या तिनकों से बनी झाड़ू ही खरीदें। झाड़ू को हमेशा सुबह के समय खरीदना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।

झाड़ू खरीदने के बाद करें ये काम

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर की दक्षिण दिशा में रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। झाड़ू को घर की रसोई या स्टोर रूम में रखना भी शुभ माना गया है। कहते हैं, ऐसा करने से बुरी नज़र नहीं लगती है। अगर आप चाहते है कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेतो ये उपाय जरुर करें।

झाड़ू खरीदते समय क्या न करें? यहां जानिए

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बड़ा शुभ होता है। लेकिन, इस बात का विशेष ध्यान रहें कि, इस दिन प्लास्टिक या अन्य कृत्रिम चीज़ों से बनी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इसके अलावा, झाड़ू को सूर्यास्त यानी शाम के बाद नहीं खरीदना चाहिए।

झाड़ू खरीदने के बाद क्या न करें

झाड़ू को कभी भी घर की पूर्व दिशा में न रखें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। झाड़ू पर पैर न रखें। यदि गलती से पैर लग जाए, तो तुरंत क्षमा मांगें, क्योंकि झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। झाड़ू को मुख्य द्वार या पूजा स्थान के पास नहीं रखना चाहिए, यह अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव