दशहरा पर इन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

दशहरा के दिन इन 5 बातों का रहे ख्याल, वरना पड़ सकता है पछताना

Dussehra ke din kya na karain: दशहरा के दिन कई ऐसे कार्य हैं जिनको करने से शुभ परिणाम आपको जीवन में मिलते हैं। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जिनको इस दिन करने से बचना चाहिए। जानिए वो कौन सा काम है?

सीमा कुमारी

Dussehra 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा यानी विजयदशमी इस बार 02 अक्तूबर 2025 दिन गुरुवार को मनाया जा रहा हैं। सनातन धर्म में आस्था रखने वालों लोगों के लिए दशहरा का पर्व  खास महत्व रखता है, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता हैं। पौराणिक कथाओं की बात करें तो, त्रेता युग में आश्विन मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने लंकापति रावण का वध करके धर्म की स्थापना की थी।

ऐसी मान्यता है कि, दशहरे के दिन किए गए शुभ कार्यों का जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है, वहीं कुछ गलतियां अशुभ परिणाम भी ला सकती हैं। परंपराओं और मान्यताओं के अनुसा यदि आप दशहरा पर कुछ खास कामों से बचें तो जीवन में खुशियां और सफलता बनी रहती है।ऐसे में आइए जान लेते वे कौन सा 5 काम जिन्हें दशहरा 2025 के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

दशहरा पर इन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए:

झूठ और छल से बचें

दशहरा सत्य और धर्म का पर्व है। इस दिन झूठ बोलना या छल कपट करना जीवन में समस्याएं और अविश्वास ला सकता है। ये असत्य पर सत्य की विजय का दिन है। आप भी दशहरा में सत्य को चुनें।

पेड़-पौधों और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं

यह पर्व प्रकृति और जीवन के संतुलन का प्रतीक भी है। इस दिन पेड़ों को काटना या प्रदूषण फैलाना अशुभ है। दशहरा पर पेड़ लगाएं, न की उनको नुकसान पहुंचाएं।

क्रोध और वाद विवाद न करें

कहा जाता है कि, इस दिन गुस्सा करने और कठोर भाषा बोलने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह रिश्तों को कमजोर कर सकता है। दशहरा के मौके पर क्रोध और कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

परनिंदा और अपमान न करें

दशहरा के दिन दूसरों की बुराई करना या किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है। दशहरा पर सभी को सम्मान दें।

आलस्य और समय की बर्बादी न करें

दशहरा के दिन आलस्य और समय की बर्बादी करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि, दशहरा नए संकल्प लेने का दिन है। इस दिन आलस्य में समय गंवाना जीवन में प्रगति रोक सकता है। इसलिए ऐसे गलती करने से बचना चाहिए।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी