September Festivals List 2026: जल्द ही सितंबर का महीना शुरू होने वाला हैं। व्रत-त्योहार के मामले में इस बार सितंबर का महीना बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। सितंबर माह की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से होगी। वहीं, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी का व्रत भी सितंबर में ही रखा जाएगा। चलिए जान लेते है इस महीने कौन-सी तारीख को कौन-सा व्रत-त्योहार है।
1 सितंबर 2026- नागपंचमी (गुजरात)
2 सितंबर 2026- हल षष्ठी
2 सितंबर 2026- रांधण छठ
3 सितंबर 2026- शीतला सातम
4 सितंबर 2026- कृष्ण जन्माष्टमी, विंध्यवासिनी जयंती, कालाष्टमी
5 सितंबर 2026- दही हंडी
5 सितंबर 2026- गोगा नवमी, शिक्षक दिवस
7 सितंबर 2026- बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी
8 सितंबर 2026- पर्यूषण शुरू, भौम प्रदोष व्रत
9 सितंबर 2026- मासिक शिवरात्रि
11 सितंबर 2026- पोला, भाद्रपद अमावस्या
13 सितंबर 2026- वराह जयंती
14 सितंबर 2026- हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा
15 सितंबर 2026- ऋषि पंचमी
16 सितंबर 2026- बलराम जयंती
17 सितंबर 2026- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
18 सितंबर 2026- दूर्वा अष्टमी
19 सितंबर 2026- राधा अष्टमी
19 सितंबर 2026- महालक्ष्मी व्रत शुरू
22 सितंबर 2026- परिवर्तनी एकादशी, कल्कि द्वादशी
23 सितंबर 2026- वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
24 सितंबर 2026- गुरु प्रदोष व्रत
25 सितंबर 2026- गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर 2026- पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
27 सितंबर 2026- पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर 2026- द्वितीया श्राद्ध
29 सितंबर 2026- तृतीया श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
30 सितंबर 2026- चतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 4 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में माता देवकी और पिता नंदन के घर अवतार लिया था। ऐसे में जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा करने का विधा होता है।
भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। वहीं, इस दिन पितरों की पूजा के लिए कुश इकट्ठा किया जाता है और सालभर पूजा में इन्हें ही प्रयोग करते हैं। इसी के चलते इसे कुशाग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल यह तिथि 10 सितंबर, गुरुवार को पड़ रही है।
भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 14 सितंबर, सोमवार को पड़ रही है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरु होता है। यह त्योहार पूरे 10 दिन तक चलता है। बता दें कि इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को है। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है।