महाशिवरात्रि के दिन दान करना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन अवश्य करें 5 वस्तुओं का दान, जानिए इसके क्या होंगे लाभ

महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। और भक्त पर कृपा बरसाते है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।

सीमा कुमारी

Mahashivratri 2025 : सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ा महत्व रखता है। शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का महापर्व 26 फरवरी बुधवार को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव शंकर का जलभिषेक करने के साथ कुछ चीजों का दान भी करते हैं।

मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। और भक्त पर कृपा बरसाते है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।

महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों का दान करना बड़ा शुभ :

दूध का दान

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस दिन दूध का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इतना ही नहीं, इस दिन दूध का दान करने से कुंडली का चंद्र ग्रह भी मजबूत होता है। अगर,भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करना चाहते है तो इस दिन दूध का दान करना न भूलें।

काले तिल का दान

महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर काले तिल का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं कि इस दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने से पितृदोष से राहत मिलती है। इसके अलावा, इस दिन काले तिल का दान करने से शनिदोष भी समाप्त होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव शनि देव के गुरु माने गए हैं।

घी का दान

महाशिवरात्रि के दिन घी का दान अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

वस्त्रों का दान

महाशिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वस्त्रों का दान करने से घर में धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

जल का दान

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन शिवजी जो जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और रोग-शोक दूर होते है। इसके अलावा, इस दिन लोगों को जल पिलाना या उसका दान करना काफी शुभ होता है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज