भगवान राम और हनुमान जी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

मंगलवार को भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएंगे हनुमान जी!

Mangalwar Ko Kya Nahi Karna Chahiye:ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मंगलवार को कुछ खास चीजें खरीदने की मनाही बताई गई है। मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ सकता है।

सीमा कुमारी

Astrology Tips For Tuesday:मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के परम भक्त और शिव के रुद्रावतार श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत रखने से बजरंगबली अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से भय, रोग व बाधाएं दूर होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का व्रत शक्ति, साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होता है।

मंगलवार का दिन हनुमान जी के साथ-साथ मंगल ग्रह को भी समर्पित है। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में -

मंगलवार के दिन न खरीदें ये चीजें

  • काले रंग के कपड़े

ज्योतिषयों के अनुसार, मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने की मनाही होती है। इसके अलावा, इस दिन काले रंग के कपड़ों को भी पहनने की मनाही होती है।

  • शीशे के बर्तन

शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने और पहनने के अलावा शीशे के बर्तन या कांच से बना कोई भी समान न खरीदें। मान्यता है कि इस दिन शीशे के बर्तन खरीदने से धन की हानि होती है।

  • नया घर

मंगलवार के दिन नया घर भी नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा, मंगलवार के दिन घर खरीदने के बाद भूमि पूजन करने से भी धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। घर परिवार की सुख-शांति छीन जाती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।

  • तामसिक चीजों की खरीदारी और सेवन

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को मांस, मदिरा, शराब जैसी तामसिक चीजों की खरीदारी और सेवन अशुभ माना जाता है।

  • प्याज और लहसुन

साथ ही इस दिन प्याज और लहसुन से भी परहेज करना चाहिए।

  • श्रृंगार का सामान या सिंदूर खरीदना

इसके अलावा, मंगलवार को श्रृंगार का सामान या सिंदूर खरीदना वर्जित माना गया है, क्योंकि इस दिन बजरंगबली को सिंदूर अर्पित किया जाता है।

  • लोहा खरीदने से भी परहेज करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन लोहा खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला