(सौजन्य सोशल मीडिया) 
धर्म

रक्षाबंधन पर राखी के साथ भाई की कलाई पर बांधे कलावा, जीवन में आएगी शुभता

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, राखी पर अगर आप भाई की कलाई में राखी के साथ कलावा बांधती हैं तो ये आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। कलावा को शुभता का प्रतीक माना जाता है।

रीना पंवार

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। रक्षाबंधन का पावन पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्रेम के रिश्ते को मजबूत करने का एक ख़ास पर्व है। राखी के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी के रूप में रक्षा सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन लेते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बहनों के द्वारा बांधी गई राखी भाई को हर एक बुरी शक्ति से बचाने के साथ-साथ उसे सफलता का शुभाशीष भी प्रदान करती है। रक्षाबंधन में यदि आप राखी के साथ भाइयों की कलाई में कलावा बांधती हैं तो वो भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप कलावा बांधने की शुभता के बारे में नहीं जानते तो यहां आपको इस बारे में जानकारी दी जा रही है। ऐसे में इस रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर आप भी कलावा जरूर बांधे।

कलावा शुभता का प्रतीक

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, राखी पर अगर आप भाई की कलाई में राखी के साथ कलावा बांधती हैं तो ये आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। कलावा को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस रक्षाबंधन पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं ऐसे में रक्षाबंधन के दिन कलावा बांधने से निश्चित ही इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

कितने दिन तक पहने रखें

रक्षाबंधन पर पूरी श्रद्धा और नियम से कलावा बांधने से इसके दोगुने फल मिल सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार भाईयों को इस कलावे को कम से कम एक महीने के लिए जरूर बांधकर रखना चाहिए।

प्यार और विश्वास का बंधन

ज्योतिष और धर्म-शास्त्र की मानें तो, कलाई पर राखी के साथ कलावा बांधना सुरक्षा, प्रेम और आजीवन समर्थन के वादे का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर कलावा बांधती है तो यह उनके बीच प्यार और विश्वास के बंधन को भी दर्शाता है। कलावा बांधने के साथ बहनों को अपने भाई की समृद्धि, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी करनी चाहिए।

इस रंग का कलावा बांधे

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार बहनों को भाईयों को इस दिन पीले और लाल रंग का कलावा बांधना चाहिए। यह सबसे शुभ माना जाता है। बाजार में लाल और पीले रंग के कलावे वाली राखियां भी आपको आसानी से मिल जाएंगी। ऐसे में आप इनका भी प्रयोग कर सकती हैं। इस दिन आप अपने ईष्ट देवी-देवताओं और गुरुजनों को भी कलावा बांधें।

लेखिका- सीमा कुमारी

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना