मैरिड लाइफ में बढ़ाना है प्यार तो बेडरुम में लगाएं ये पौधे,(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

ये 4 पौधे पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ा देंगे मिठास, मुस्कराने लगेगी ज़िंदगी

वास्तु शास्त्र में पति-पत्नी के बेडरूम को लेकर कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाते ही पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने लगता हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips For Married Life:व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। वास्तु और ज्योतिष दोनों की ही अपना एक विशेष महत्व और नियम हैं। वास्तु शास्त्र में पति-पत्नी के बेडरूम को लेकर कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाते ही पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने लगता हैं।

इसके साथ ही घर और जीवन में भी खुशियां दस्तक देती हैं। आज हम उन पांच पौधों के बारे में जानेंगे जिनको बेडरूम में लगाते ही उसके सकारात्मक प्रभाव दिखने लगते हैं। ऐसे में आइए उन पांच पौधों के बारे में जानें जो पति पत्नी के बीच शांति और प्रेम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

लैवेंडर प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार,लैवेंडर प्लांट देखने में बहुत सुंदर होता हैं। इस पौधे की खुशबू पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार को बढ़ती हैं। बेड के किनारे या साइड टेबल पर अगर लैवेंडर के पौधे को रखें तो इसके बेहतर असर दिख सकते हैं साथ ही रूम की सुंदरता भी बढ़ सकती हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को बेडरूम में रखने से हर ओर सकारात्मकता फैलती हैं। हालांकि इस पौधे को बेड के पास या कमरे के किसी कोने में कतई न रखें। बल्कि इसे कमरे की बालकनी में रख सकते हैं। यह मिनी प्लांट साज-सज्जा तो बढ़ाता ही है साथ ही धन की बढ़ोत्तरी का कारक भी बन सकता है।

स्नेक प्लांट

वास्तु शास्त्र में स्नेक प्लांट को लेकर काफी उपाय बताए गए है। यह प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। अगर इस प्लांट को खिड़की के पास या दरवाजे के करीब लगाए तो इसका अच्छा प्रभाव बेडरूम और बेडरूम वालों पर पड़ सकता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

लिली प्लांट

लिली का पौधा बहुत सुंदर होता है जो बेडरूम के लिए शुभ माना गया है। सुख-समृद्धि और शांति लाने में लिली का पौधा मदद करता है। नींद न आने की समस्या को भी दूर करने और बेहतर नींद का यह पौधा कारक हो सकता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना