Vastu Tips For Home: घर केवल ईंट-पत्थर से बनी चार कोने की दीवारें नहीं होती है बल्कि वहां मौजूद ऊर्जा घर में रहने वालों के स्वास्थ्य, करियर व पारिवारिक जीवन पर गहरा असर डालती है। कभी-कभी घर में बिना बात के भी कलह व तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण वास्तु से संबंधित हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा के वास से भी घर में भारीपन सा महसूस होता है। इसे दूर करने के लिए घर में कपूर जलाना औऱ महादेव के इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है।
कपूर को प्रतिदिन आरती के समय, सुबह और शाम पूजा के समय जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाना चाहिए। इससे घर का औरा (Aura) साफ होता है। इसके बाद कपूर को घर के मुख्य द्वार पर घुमाकर एक कोने में रख देना चाहिए। इससे घर के भीतर बुरी नजर और नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। अगर सोते समय बुरे सपने आते हों, तो सोने से पहले कमरे में कपूर जलाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है। साथ ही बुरे सपने आने भी बंद हो जाते हैं।
भगवान शिव को नकारात्मकता का संहारक माना जाता है। कपूर जलाते समय अगर ऊं नमः शिवाय का जाप किया जाए, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। इस मंत्र की ध्वनि से निकलने वाले कंपन (Vibrations) से घर के कोने-कोने से डर, दरिद्रता और उदासी भाग जाती है। मन से नकारात्मक विचार मिटते हैं और स्थिरता आती है।
भगवान शिव के मंत्र का जाप करने से तनाव कम होता है और नींद गहरी आती है। साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसे जपने से पहले मन को शांत और स्वस्थ करें।
ये भी पढ़ें- Dustbin Vastu Tips: गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में कहां रखें कूड़ेदान