Holika Dahan Totke: होली हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से यह पर्व सामाजिक, ज्योतिष और धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। होली के एक दिन पहले बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन मनाया जाता है। जो कि इस बार 3 मार्च 2026 को पूरे देश भर में मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यता है कि होलिका की पवित्र अग्नि में अपनी नकारात्मक ऊर्जा, कष्ट और बाधाओं को समर्पित करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, होलिका दहन के दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय करना बड़ा कारगर बताया गया हैं।
अगर आप भी अपने सपनों का आशीयाना जल्द पाना चाहते हैं तो होलिका दहन पर यहां बताए ये उपाय को अपना सकते हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, होलिका की अग्नि में साबुत जौ या गेहूं सेकें, अगले दिन भुने हुए जौ घर के सभी सदस्यों को थोड़ा-सा प्रसाद रूप में दें। मान्यता है इसे आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। ऐसा करने से घर खरीदने आ रही दिक्कतें दूर होती है। कर्ज की समस्या का समाधान होता है।
अगर आपको लगता है कि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या किसी की बुरी नजर लगी है, तो मुट्ठी भर पीली सरसों और थोड़े से काले तिल अपने सिर से सात बार वारकर अग्नि में डाल दें। इससे राहु-केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
धन प्राप्ति के लिए होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें और उसमें थोड़ा सा बूरा/चीनी और घी भर दें। इसे जलती हुई होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें।
ऐसी मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनते हैं।
नजर दोष दूर करने के लिए होलिका दहन की रात एक सरसों के तेल का दीपक चौखट पर जलाएं। साथ ही, परिवार के सभी सदस्यों के सिर से एक-एक गोमती चक्र सात बार वार कर यानी उतारकर अग्नि में डाल दें। कहा जाता है कि, इससे नजर दोष दूर होता है और घर में सुख समृद्धि बढ़ती हैं।