होलाष्टक (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

होलाष्टक के 8 दिनों में बच कर रहें इन बातों से, वरना भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

Holashtak 2026 Rules: रंगों का त्योहार होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है और इसके बाद शुभ व मांगलिक कार्यों करने की रोक लग जाती है। जानिए इस साल 2026 होलाष्टक कब से शुरु है?

सीमा कुमारी

Holashtak Kab Hai Start: भगवान श्री कृष्ण का प्रिय माह फाल्गुन मास को बेहद पावन माना गया है। इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 02 फरवरी से हो रही है और 03 मार्च 2026 को इसका समापन होगा। इस महीने में दो बड़े पर्व महाशिवरात्रि और होली मनाए जाते हैं, जिनका लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है। खासकर होली से पहले के आठ दिन, जिन्हें होलाष्टक कहा जाता है, धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं, होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे, होलिका दहन पर इसका समापन होता है, इस दौरान कौन से काम नहीं करना चाहिए जान लें-

होलाष्टक 2026 में कब से शुरू

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा तक होलाष्टक लगते हैं। इस साल होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 3 मार्च 2026 को होलिका दहन पर किया जाएगा।

क्या है होलाष्टक?

होलाष्टक वह अवधि है जो होलिका दहन से आठ दिन पहले शुरू होती है। यह समय धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

होलाष्टक का इतिहास

राक्षस राजा हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानता था। लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त था। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को अपने अधीन करने के लिए आठ दिनों तक लगातार यातनाएं दीं। यही आठ दिन होलाष्टक के नाम से प्रसिद्ध हुए।

होलाष्टक में क्या नहीं करें

शास्त्रों में कहा गया है कि इन दिनों में 16 संस्कार जैसे नामकरण संस्कार, जनेऊ संस्कार, गृह प्रवेश, विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। वहीं किसी भी प्रकार का हवन, यज्ञ कर्म भी इन दिनों में नहीं किया जाता है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि होलाष्टक शुरू होने पर जिन लड़कियों की नई शादी हुई होती है, उन्हें अपने मायके में रहना चाहिए।

होलाष्‍टक के दौरान क‍िसी भी अनजान व्‍यक्‍ति से न तो कोई चीज लें न खाएं। इस अवध‍ि में नकारात्‍मक ऊर्जा काफी ज्‍यादा होती है। ऐसे में क‍िसी की दी हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

होलिका दहन 2026

इस साल होलिका दहन 3 मार्च और रंगों वाली होली 4 मार्च 2026 को है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.22 मिनट से लेकर रात 8.50 मिनट तक रहेगा।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम