होलाष्टक से लेकर होलिका दहन तक जरूर करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की कमी

होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है और इसके बाद शुभ व मांगलिक कार्यों करने की रोक लग जाती है। ऐसे में इस दौरान यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
होलाष्टक से लेकर होलिका दहन तक जरूर करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की कमी
होलाष्टक के दौरान करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Holashtak 2025:हर वर्ष फाल्गुन महीने में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। जैसा कि आप जानते है कि होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लगता है। जो कि 8 दिनों तक चलता है और इस दौरान किसी प्रकार का शुभ या मांगलि​क कार्य नहीं किया जाता है।

आपको बता दें, होलाष्टक के दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना गया है और कहते हैं कि होलाष्टक के दिनों में कुछ उपाय अपनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है तो उसे होलाष्टक से लेकर होलिका तक रोजाना कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाने चाहिए-

होलाष्टक के दौरान करें ये उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ

होलाष्टक के दिनों में रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और सफलता की राह में आ रही रुकावटें दूर होती है।

भगवान शिव का पूजन

होलाष्टक के दौरान भगवान शिव का रोजाना पूजन करना चाहिए। कहते हैं कि भोलेनाथ की कृपा से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है।

दान करें

इस दौरान दान का भी विशेष महत्व है। इस समय जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार कपड़े, अनाज, भोजन आदि का दान करना चाहिए।

दीपक जलाना शुभ

होलाष्टक के दौरान घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है। यह दीपक रोजाना शाम को जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान

होलाष्टक के दौरान घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर में रखे पुराने कपड़े, टूटी-फूटी चीजें और पुराने बर्तन बाहर निकाल दें। रोजाना घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक 7 मार्च 2025 को शुरू होंगे। फिर 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन होलाष्टक का समापन होगा। इस दौरान मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com