घर को बुरी नजर उतारने के अचूक उपाय ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

घर को नज़रदोष से बचाने के यहां हैं अचूक उपाय, क्या पता कब किसकी बुरी नज़र लग जाए

नजर दोष की वजह से बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं और हर क्षेत्र में निराशा मिलती है। ऐसी स्थिति में तंत्र शास्त्र में बुरी नजर से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं।

सीमा कुमारी

अक्सर देखा गया घर में सबकुछ अच्छा चल रहा था कि अचानक से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होने लगे। परिवार का कोई न कोई सदस्य अक्सर बीमार हो रहा है। धन की आवक अचानक से रुक सी गई है, तो संभव है कि आपके घर में किसी की नजर लग गई हो।

दरअसल, इस दुनिया में सारा खेल एनर्जी का है। जब घर में पॉजिटिव एनर्जी होती है, तो घर में खुशियां होती हैं। सभी सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान होता है। मगर, जब किसी वजह से निगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, तो इसे नजर लगना कहा जाता है।

लेकिन, ज्योतिष-शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जोकि बुरी नजरदोष को दूर करने के लिए काफी कारगर माने जाते हैं। अगर आपको भी घर पर नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो या फिर परिवार में अशांति का माहौल हो तो इन उपायों को कर सकते हैं।

घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये उपाय

नींबू-मिर्ची

ज्योतिष शास्त्र में नजरदोष से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर शनिवार को नींबू और मिर्ची लटका दें और हर शनिवार को एक नया नींबू-मिर्ची दरवाजे पर लटकाएं और पुराना वाला फेंक दें।

नमक-पानी

वास्तु के अनुसार, घर की फर्श पर पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और परिवार के सदस्यों को बुरी नजर नहीं लगती है।

कपूर जलाएं

घर के माहौल को सकारात्मक और खुशियों से भरपूर बनाने के लिए रोज सुबह कपूर, लोहबान और गाय के उपले को जलाएं। इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और घर का वातावरण शुद्ध होगा।

कूड़ा ना इकट्ठा होने दें

घर की छत पर ज्यादा कूड़ा इकट्ठा ना होने दें और छत की साफ-सफाई पर ध्यान दें। मान्यता है कि घर की छत पर ज्यादा गंदगी और कूड़ा फैलने से घर की नेगेटिविटी बनी रहती है।

सावन में भूलकर भी न करें ये काम, महादेव शिव की कृपा से रह जाएंगे वंचित

टूटा हुआ शीशा

वास्तु के अनुसार, टूटे हुए शीशे का इस्तेमाल करने से नजर दोष लगता है। इसलिए घर के किसी भी हिस्से में टूटा हुआ शीशा ना रखें। इसे जल्द से जल्द घर से बाहर फेंकने का प्रयास करें।

भक्ति के गीत सुनें

घर का माहौल सकारात्मक और खुशहाल बनाए रखने रोजाना सुबह-शाम भक्ति के गीत सुनें और ऊँ का जाप करें। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति