Havan Poojan Rules: सनातन धर्म में पूजा, व्रत और यज्ञ का बड़ा महत्व हैं। धर्म ग्रथों में पूजा, व्रत और यज्ञ के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि यदि आप पूरे संकल्प के साथ पूजा कर रहे हैं, तो बीच में उठकर स्थान छोड़ना सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से पूजा अधूरी मानी जाती है और उसका पूरा फल नहीं मिलता।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूजा या यज्ञ के दौरान फोन, बातचीत या किसी अन्य कारण से ध्यान भटकाना भी ठीक नहीं है। इस समय मन को एकाग्र रखकर पूरी श्रद्धा से ईश्वर में लीन रहना चाहिए।
विशेष रूप से होम या यज्ञ करते समय, चाहे कुछ देर का विराम ही क्यों न हो, यज्ञ स्थल को छोड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पूजा की पवित्रता और संकल्प में बाधा आ सकती है।
माता सीता से जुड़ा एक प्रसंग भी इस नियम को समझाता है। रामायण के अनुसार, सीता ने रामायण काल में वाल्मीकि आश्रम में उपवास के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना किया, क्योंकि वे बीच में ही स्थान छोड़कर आगे चली गई थीं। इससे यह सीख मिलती है कि किसी भी पूजा या उपवास के दौरान आस्था, भक्ति, दृढ़ संकल्प और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से ही व्रत या उपासना पूर्ण मानी जाती है और उसका फल प्राप्त होता है।
यज्ञ के दौरान बीच में किसी अन्य व्यक्ति को बैठाना उचित नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे पूजा का संकल्प टूट जाता है और उसका पूरा फल नहीं मिल पाता।
यह भी पढ़ें-
विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार बड़े आयोजनों या गृह प्रवेश जैसी पूजा में लोग बीच में उठकर इधर-उधर जाने लगते हैं, जिससे पूजा की एकाग्रता भंग होती है।
अगर किसी जरूरी कारण से उठना पड़े, तो शुरुआत से पूजा में शामिल व्यक्ति ही आगे की प्रक्रिया पूरी करे। बीच में नए व्यक्ति को बैठाना सही नहीं माना जाता। इसलिए पूजा के समय नियम, अनुशासन और श्रद्धा का पालन करना बेहद जरूरी है।