शिव-पार्वती को कौन-सा भोग प्रिय है? (सौ.AI)
धर्म

हरियाली तीज पर किस भोग से प्रसन्न होते हैं शिव-पार्वती? सुहागिनें पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें

Hariyali Teej Bhog 2026 : हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को कौन-सा भोग प्रिय है? जानें पूजा की थाली में सुहागिनों को किन जरूरी चीजों को शामिल करना चाहिए और उनका धार्मिक महत्व क्या है।

सीमा कुमारी

Teej Par Shiv Parvati Ko Kya Chadhaye : इस वर्ष 15 अगस्त 2026 शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हरियाली तीज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

वही पूजा में भगवान को भोग अर्पित करने की भी विशेष परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा और सात्विक भाव से चढ़ाया गया भोग देवी-देवताओं को प्रसन्न करता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि हरियाली तीज के त्‍योहार पर शिव-पार्वती को क्‍या भोग लगाएं।

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को भोग में क्या चढ़ाएं?

  • घीवर चढ़ाएं

हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार , हरियाली तीज पर घीवर का विशेष महत्व होता है। खास तौर पर राजस्‍थान, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्‍यों में यह मिठाई बहुत लोकप्रिय होती है। सावन और तीज के अवसर पर घरों में घीवर जरूर बनाया या मंगाया जाता है। पूजा के बाद इसे शिव-पार्वती को भोग के रूप में अर्पित किया जा सकता है।

  • सूजी का हलवा

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को भोग में घीवर के अलावा , सूजी का हलवा भी चढ़ाया जाता हैं। इसे देसी घी, सूजी और चीनी से तैयार करके भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करें। आप इसमें थोड़े मेवे भी डाल सकती हैं।

  • खीर जरूर चढ़ाएं

दूध और चावल से बनी खीर को हिंदू धर्म में सात्विक प्रसाद माना जाता है। हरियाली तीज की पूजा में खीर बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाया जा सकता है। खीर बनाते समय साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

माता पार्वती को मालपुआ भी चढ़ाएं

माता पार्वती को मालपुआ अतिप्रिय है। यह तीज के पारंपरिक पकवानों में भी शामिल है। घर पर बने मालपुए को भगवान शिव और माता पार्वती के सामने भोग के रूप में रखा जा सकता है।

हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को जो भी भोग चढ़ा रहे हैं श्रद्धा और शुद्धता के साथ चढ़ाएं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा