हरियाली तीज व्रत के नियम  (सौ.AI)
धर्म

Hariyali Teej: हरियाली तीज आज, भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल

Hariyali Teej Vrat Mistakes: हरियाली तीज के व्रत में कुछ गलतियां करने से पूजा और व्रत का पूरा फल मिलने में बाधा आ सकती है। जानें आज भूलकर भी कौन-सी 7 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

सीमा कुमारी

Teej Vrat Mein Kya Na Kare : आज हरियाली तीज का पर्व पावन मनाया जा रहा है। यह शुभ तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए बड़ा ही महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है।

हालांकि, पूजा और व्रत के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते है इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

हरियाली तीज व्रत पर किन बातों का रखें ध्यान?

काले और सफेद रंग के वस्त्र न पहनें

धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार, तीज के दिन काले, भूरे या सफेद रंग के कपड़े पहनना वर्जित बताया गया है। हरियाली तीज के दिन हरा रंग पहनना अत्यंत शुभ माना गया है। आप लाल, पीला या नारंगी रंग भी पहन सकती है। हरा रंग प्रकृति, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

निर्जला व्रत

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज के दिन निर्जला व्रत रखने का विधान है। इसलिए बिना पूजा संपन्न किए जल या अन्न का सेवन करने से बचना चाहिए।

क्रोध और विवाद से बचें

इस दिन घर में किसी से झगड़ा करना, कटु वचन बोलना या किसी का अपमान करना धार्मिक दृष्टि से गलत माना जाता है। इस दिन किसी भी व्यक्ति पर गुस्सा करना या किसी से कड़वे शब्द बोलना सही नहीं माना जाता है। अपने मन में बुरे विचार न आने दें और न ही किसी की बुराई करें।

16 श्रृंगार करना न भूलें

तीज के दिन बिना श्रृंगार के पूजा में बैठना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन हाथों में मेहंदी लगाना, चूड़ियां पहनना, सिंदूर बिंदी और 16 श्रृंगार करना अनिवार्य माना गया है। माता पार्वती को भी सुहाग की सामग्री चढ़ाना न भूले ।

सुहाग की सामग्री टूटा हुआ न हो

सुहाग की सामग्री अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी सामान टूटा हुआ या इस्तेमाल किया हुआ न हो. माता पार्वती को हमेशा नई और शुद्ध सामग्री ही चढ़ानी चाहिए । इसके साथ ही अपनी पहनी हुई सुहाग की वस्तुएं किसी को देने से भी बचना चाहिए। सही नियमों का ध्यान रखकर की गई पूजा घर में सुख और समृद्धि लेकर आती है।

सोने से बचें

हरियाली तीज के दिन व्रत रखकर दिन में सोना वर्जित माना गया है। दिन के समय सोने के बजाय तीज की कथा सुनें, भजन-कीर्तन करें और ऊं नमः शिवाय जाप करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा