Guruwar Vrat Ke Fayde: सनातन धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालन करने वाला यानी पालनहारी देवता माना जाता है। भगवान विष्णु को एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन समर्पित किया गया है। यदि आप जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान की कामना रखते हैं, तो गुरुवार का व्रत और पूजा आपके लिए प्रभावी हो सकता है।
अगर आपकी कुंडली में गुरु मजबूत हैं, तो मान-सम्मान और तरक्की आपके कदम चूमती है। इसके विपरीत, अगर गुरु कमजोर हों, तो बनते काम बिगड़ने लगते हैं और आर्थिक तंगी घेर लेती है। हमारे शास्त्रों में अच्छी बात यह है कि गुरु को मनाने और उन्हें खुश करने के बेहद आसान और सटीक उपाय बताए गए हैं।
नियमित रूप से गुरुवार का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं। इससे आर्थिक लाभ व तंगहाली दूर होती है और धन के नए मार्ग खुलते हैं। पूजा-पाठ व्यक्ति को मानसिक शांति देते हैं। व्यक्ति का आध्यात्मिक स्तर ऊंचा होता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। गुरूवार का व्रत करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी समाप्त होती हैं। विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बनते हैं और व पारिवारिक जीवन में मधुरता आती है।
ये भी पढ़ें- गुरु प्रदोष व्रत की पूजा बिना इस कथा के मानी जाती है अधूरी, आप भी करें पाठ और पाएं शिव-पार्वती की कृपा
बृहस्पतिवार की पूजा में नमक का त्याग करना चाहिए। इसके पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों कारण हैं, यह व्रत भगवान विष्णु की सात्विक आराधना को समर्पित है, इसलिए नमक को तामसिक माना जाता है, जो मन की शांति और एकाग्रता में बाधा डालता है। इसके साथ ही साधारण नमक का संबंध राहु से माना गया है। अगर गुरु के व्रत में नमक का सेवन किया जाए, तो यह बृहस्पति के शुभ प्रभाव को कम कर देता है, जिससे जातक को अपनी पूजा और तपस्या का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है। इसके अलावा,