गोवर्धन पूजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Govardhan Puja 2026: जानें गोवर्धन पूजा पर घर के मुख्य द्वार पर क्यों बनाए जाते हैं गाय के पैरों के निशान?

Govardhan Puja Rituals: गोवर्धन पूजा पर घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान क्यों बनाए जाते हैं? जानें गौ माता की पूजा, माता लक्ष्मी की कृपा-भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस परंपरा का धार्मिक महत्व।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • गौ माता में होता है 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास

  • गौ जा से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

  • गाय के पैरों के निशान बनाने से घर में होता है माता लक्ष्मी का आगमन

  • भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं गाय

  • गोवर्धन पूजा पर गौ पूजन का विशेष महत्व

Cow Footprints On Govardhan Puja: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक गोवर्धन पूजा कल यानि 10 नवंबर को की जाएगी। गोवर्धन पूजा दीपावली के एक दिन बाद मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है और घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकात्मक प्रतिमा बनाई जाती है। गोबर से ही, घर-आंगन और मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान भी बनाए जाते हैं।

यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की परंपरा है। यहां कई जगहों पर मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं गोवर्धन पूजा वाले दिन गौ माता के आशीर्वाद के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

आइए जानते है घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान क्यो बनाए जाते है-

33 करोड़ देवी-देवताओं का होता है वास

हिंदू धर्म में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए मान्यता है कि गौ माता की पूजा करने से सभी 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देती है माता लक्ष्मी

धार्मिक मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना शुभ होता है। गाय के पैरों के निशान समृद्धि का प्रतीक होते है। ऐसें में इन निशानों के माध्यम से गौ माता का शुभ आगमन घर में होता है, उनके साथ माता लक्ष्मी सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद भी देती है।

मुख्य द्वार पर गोबर से निशान बनाने का विशेष महत्व

भारतीय संस्कृति में गाय के गोबर को बहुत पवित्र माना जाता है। इस घर शुध्द हो जाता है। इसलिए गोवर्धन पूजा पर गोबर से गोवर्धन पर्वत के साथ-साथ गाय के पैरों के निशान बनाने का भी विशेष महत्व है।

मान्यता है कि कृष्ण जी को गाय अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए गौ पूजा से श्रीकृष्ण की कृपा भी मिलती है। इसलिए गोवर्धन पूजा पर घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना केवल एक सजावटी काम नही है, बल्कि यह ऐसी परंपरा है जो गौ माता के सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता दर्शाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक भी है।

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें