गोवर्धन पूजा में 7 परिक्रमा का महत्व (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें 7 परिक्रमा का महत्व और इसकी धार्मिक मान्यता

Govardhan Puja-Annakut Mahotsav: गोवर्धन पूजा 2026 में 10 नवंबर को मनाई जाएगी। जानिए अन्नकूट महोत्सव का महत्व, गोबर से गोवर्धन बनाने की परंपरा, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विधि और सात परिक्रमा का महत्व-

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है अन्नकूट का भोग

  • गोबर से बनाई जाती है गोवर्धन महाराज की प्रतिमा

  • गोवर्धन पूजा पर दूध चढ़ाकर क्यों लगाई जाती हैं सात परिक्रमा

  • जाने गोवर्धन पूजा में फूल, रोली और अक्षत से पूजा और गौ सेवा का महत्व

Govardhan Puja Parikrama Significance: दीवाली के बाद अब 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। इसे अन्नकूट महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा की जाती है और उन्हें 56 के पकवानों का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गोवर्धन महाराज की पूजा और परिक्रमा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गोवर्धन पूजा को लेकर मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

अन्नकूट बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है भोग

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। गेहूं, चावल, कढ़ी, हरी सब्जियों और अन्य व्यंजनों से अन्नकूट तैयार कर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अन्नकूट का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

गोबर से बनाई जाती है गोवर्धन महाराज की प्रतिमा

कर्मकांड ज्योतिषी मनीष उपाध्याय के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाती है। इसके बाद फूल, रोली, अक्षत और दीपक से विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों और गौवंश की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाया था। इसी प्रसंग की याद में हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करने का भी प्रतीक है।

दूध चढ़ाकर करते है गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा

गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन महाराज को दूध अर्पित करने और उनकी सात परिक्रमा करने की धार्मिक परंपरा है। श्रद्धालु अन्नकूट का भोग लगाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

मान्यता है कि गोवर्धन महाराज की पूजा से घर में अन्न और दूध की कमी नहीं रहती। संतान की कामना रखने वाले दंपती भी इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं।

गोवर्धन पूजा के वक्त रखें इन बातों का ध्यान

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह घर की साफ-सफाई करने के बाद पूजा स्थल तैयार किया जाता है। इसके बाद गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर फूल, रोली, अक्षत और दीपक से पूजा की जाती है। गोवर्धन महाराज को दूध अर्पित करने के बाद अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

इस दिन गौ पूजा का भी विशेष महत्व है। श्रद्धालु गायों को चारा खिलाते हैं और उनकी सेवा करते हैं। पूजा के अंत में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज से परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन