तुलसी विवाह पर अपनाएं ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

तुलसी विवाह पर करें ये काम, विवाह के बनेंगे योग, चट मंगनी पट विवाह के उपाय!

Tulsi Vivah Upay: ज्योतिष बताते है कि, तुलसी विवाह के दिन इन उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते है। आइए जान लेते हैं शीघ्र विवाह करने के उपाय।

सीमा कुमारी

Tulsi Vivah Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ के बाद तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जाएगा। तुलसी विवाह सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं। इस साल यह त्योहार 2 नवंबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा, क्योंकि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे शुरू हो रही है और 3 नवंबर को सुबह 5:07 बजे समाप्त होगी।

सनातन धर्म में तुलसी माता को लक्ष्मी जी का स्वरूप भी माना गया है और कहते हैं कि तुलसी पर माता लक्ष्मी का वास भी होता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता की पूजा करना बेहद ही लाभकारी एवं पुण्यदाई माना गया है। क्योंकि, इस दिन भगवान विष्णु के प्रतीक शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह करवाया जाता है।

अगर धार्मिक मान्यता की बात करें तो, ऐसा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

ऐसे में ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते है। आइए जान लेते हैं शीघ्र विवाह करने के उपाय।

तुलसी विवाह पर अपनाएं ये उपाय

  • तुलसी माता की विधि-विधान और पवित्रता का ध्यान रखते हुए पूजा करें।
  • इसके बाद तुलसी माता को हल्दी वाला दूध अर्पित करें ।
  • दूध अर्पित करने के बाद माता तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • पूजा के बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
  • तुलसी विवाह पर व्रत और पूजा के बाद सूर्य देव की उपासना करें।

तुलसी विवाह की पूजा के बाद क्या करें

ज्योतिष बताते है कि, तुलसी विवाह के दिन इन उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होती है। कहा जाता है कि, इस दिन सच्चे मन से माता तुलसी की पूजा और प्रार्थना करना शुभ एवं पुण्यदायी होता है।

ऐसा करने से साथ भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा, तुलसी विवाह के दिन व्रत और पूजा के बाद सूर्य देव की उपासना जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन मंगलमय बनता है।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO