Devshayani Ekadashi Daan Items: देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र व्रत है। यह हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाती है। इस बार 25 जुलाई को रखा जाएगा। भगवान विष्णु के योगनिद्रा में चले जाने से देवशयनी एकादशी के व्रत और पूजा का महत्व कम नहीं होता है।
बल्कि इन 4 माह तक संसार का संचालन स्वयं भगवान शिव करते हैं। ऐसे में भजन-कीर्तन व पूजा-पाठ, दानपुण्य जैसे शुभ कार्य करने से जातक का जीवन सुखमय बना रहता है।
देवशयनी एकादशी के दिन अन्न दान को बहुत पुण्यकारी माना गया है। इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन कराना शुभ माना जाता है। गेहूं, चावल, दाल, फल और अन्य खाद्य सामग्री का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
इसके अलावा, इस दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है। साफ और नए कपड़ों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दिन जल से जुड़ी वस्तुओं का दान भी विशेष फलदायी माना जाता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी के घड़े, शरबत या अन्य पेय पदार्थों का दान करना पुण्य का कार्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जल दान करने से व्यक्ति को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन पीला चंदन, पीला केसर, पीले फूल और गरीबों व जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें. इन चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
देवशयनी एकादशी के दिन मौसमी फल जैसे आम, तरबूज आदि करें। साथ ही पीले वस्त्र, नए वस्त्र का दान करें. इन चीजों के दान से सुख-समृद्धि बढ़ती है।इसके अलावा गाय की सेवा करना, जरूरतमंदों की मदद करना और धार्मिक कार्यों में सहयोग देना भी इस दिन अच्छा माना जाता है।
देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व अत्यधिक है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु राजा बलि के पास पाताल लोक में चार महीने के लिए विश्राम करने चले जाते हैं और कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। यह समय आंतरिक शांति, ध्यान, भक्ति और साधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।