साल के इन 5 दिनों में नहीं करना चाहिए दान (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

साल के इन पांच दिन न करें दान, वरना,आर्थिक तंगी के साथ पितृ दोष का करना पड़ सकता है सामना

Rules oF Donation: कहते है साल में पांच दिन ऐसे होते हैं जब आपको दान नहीं करना चाहिए। ऐसा न करने पर व्यक्ति को न सिर्फ मानसिक कष्ट बल्कि आर्थिक परेशानियों का भी सामना कर पड़ सकता है।

सीमा कुमारी

Daan ke Niyam: हिंदू धर्म में दान का अपना अलग ही महत्व है। ऐसा जाता है कि जरूरतमंदों एवं असहायों को मदद करने से ईश्वर की असीम कृपा होती है। वैसे तो, दान कभी भी कहीं भी किया जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष दिनों में दान करना आपकी खुशियों को नुकसान पहुंचा सकता है? हिन्दू धर्म में मान्यता है कि साल के पांच दिन ऐसे होते हैं, जब दान करने से पितृ दोष लग सकता है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए साल के 5 वे दिन कौन से हैं, जब दान नहीं करना चाहिए

साल के इन 5 दिनों में नहीं करना चाहिए दान

  • गुरुवार के दिन

ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दिन किसी को भी पैसे उधार देने या दान देने से बचना चाहिए। कहते है ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। खासतौर से , अगर आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र को इस दिन दान देते हैं, तो यह आपके आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

  •  सूर्यास्त के बाद दान

धार्मिक एवं ज्योतिष दृष्टिकोण से, दान एक पुण्य कार्य है, लेकिन यह कार्य सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए। खासकर, दही, दूध, हल्दी, और तुलसी के पौधे का दान शाम के समय नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद इन वस्तुओं का दान करने से बुरे परिणाम मिल सकते हैं, जिससे व्यक्ति को मानसिक और भौतिक कष्ट हो सकते हैं।

  • दिवाली और धनतेरस

हिन्दू मान्यता के अनुसार, दिवाली और धनतेरस ये दो दिन ऐसे है, जब दान नही करना चाहिए। इस दिन किसी को भी दान करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे गरीबी आ सकती है। इसलिए दिवाली पर दान करने से बचना चाहिए।

  •  मृत्यु के बाद दान

हिंदू धर्म में यह परंपरा है कि जब किसी घर में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो 13वीं तक किसी भी प्रकार का दान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करना पितृ दोष का कारण बन सकता है। पितृ दोष से घर के सदस्य कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं, जिसमें शारीरिक और मानसिक कष्ट प्रमुख हैं। इसलिए, जब तक 13वीं नहीं हो जाती, दान देने से बचना चाहिए।

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर