बसंत पंचमी के दिन करें इन चीजों का दान,(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

बसंत पंचमी के दिन मीठे पीले चावल के साथ 'इन' वस्तुओं के दान से विद्यार्थियों को मिलेगी मां सरस्वती की विशेष कृपा

बसंत पंचमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन विशेष चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही शिक्षा में आ रही बाधाएं भी दूर होती है। इसलिए इस दिन दान जरूर करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी सनातन धर्म का एक मुख्य पर्व है। ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है।

मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन विशेष चीजों का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का दान होता है बड़ा शुभ  

करें किताबों का दान

ज्योतिषयों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद किताबों का दान करना चाहिए। इस दिन किसी ऐसे बच्चे को, जो पढ़ना चाहता है, किताबें दान करने से मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहती है और आपको विद्या-दान का पुण्य प्राप्त होता है। आप चाहें तो किसी बच्चे को निशुल्क खुद पढ़ा भी सकते हैं।

करें वस्त्रों का दान

कहते है, इस दिन सफेद एवं पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। सफेद एवं पीले रंग मां सरस्वती का प्रिय है और इस दिन वस्त्रों या किसी भी सफेद वस्तु का दान करने से मां सरस्वती का सानिध्य और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। कोशिश करें कि यह दान अपने बच्चे से करवाएं। इससे उसकी शिक्षा की बाधा दूर होगी।

करें पुष्पों का दान

बसंत पंचमी के दिन फूलों का दान करना बड़ा शुभ एवं लाभकारी होता है। आप किसी भी फूल का दान कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें फूल अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि फूल का दान करने से वाणी, बुद्धि और आतंरिक कुशलता में वृद्धि होती है।

मीठे पीले चावल और मिठाई का दान

ज्योतिष बताते है कि, मां सरस्वती को मीठे पीले चावल और मिठाई प्रिय हैं। मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें मीठे पीले चावल और मिठाई अर्पित करें। इसके पश्चात लोगों में प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं