शनि जयंती के दिन किन चीजों का दान करना शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनि जयंती के दिन इन चीज़ों के दान से दूर हो जाएंगी जीवन की कठिनाइयां, मिलेगी शनिदेव की विशेष कृपा

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, या किसी अन्य शनि दोष से पीड़ित हैं, तो इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

सीमा कुमारी

आज 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। यह जयंती सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है, उनकी आराधना से व्यक्ति को रोग, कर्ज और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। इस दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग उनकी पूजा और कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, यदि आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, या किसी अन्य शनि दोष से पीड़ित हैं, तो इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। यहां शनि जयंती के अवसर पर दान करने योग्य कुछ प्रमुख वस्तुएं हैं। आइए जानते हैं शनि जयंती के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान :

करें काले तिल का दान

शनि जयंती के दिन काले तिल का दान करना शुभ होता हैं। क्योंकि काले तिल शनि देव को अति प्रिय हैं और इसे दान करने से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। यह दुर्भाग्य को दूर करता है और घर में शांति व समृद्धि लाता है। शनि जयंती के दिन किसी गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति को या शनि मंदिर में दान करें।

करें उड़द की दाल का दान

काली उड़द भी शनि से संबंधित मानी जाती है। इसका दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, धन-धान्य में वृद्धि होती है और शनि देव प्रसन्न होते है। गरीबों को, विशेषकर शनि मंदिर के बाहर बैठे लोगों को, या किसी जरूरतमंद परिवार को।

करें जूते या चप्पल का दान

शनि जयंती पर जूते या चप्पल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शनि से संबंधित कष्ट दूर होते हैं और जीवन की बाधाएं कम होती हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें, विशेषकर जो नंगे पैर हो।

करें सरसों का तेल का दान

शनि जयंती के दिन सरसों का तेल का दान करना भी शुभ होता हैं। सरसों का तेल शनि देव को अत्यंत प्रिय है। शनि जयंती पर सरसों के तेल का दान करने और शनि मंदिर में दीपक जलाने से शनि देव शांत होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती हैं। यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है. शनि मंदिर में या किसी गरीब को दान करें।

 करें लोहे की वस्तुएं का दान

इस दिन लोहे की वस्तुएं का दान करना भी शुभ होता हैं। लोहा शनि का धातु है। लोहे से बनी वस्तुओं का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों को दूर करते हैं। लोहे के बर्तन या अन्य कोई लोहे की वस्तु किसी गरीब को दान करें।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज