करवा चौथ पर करें राशि के अनुसार दान,(सो.सोशल मीडिया)  
धर्म

करवा चौथ के दिन अपनी राशि अनुसार करें 'इन' वस्तुओं का दान, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

करवा चौथ के पावन अवसर पर दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन आप राशि अनुसार दान कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Karwa Chauth:प्रेम और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पावन त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस बार ये पावन पर्व 20 अक्टूबर यानी रविवार को मनाई जाएगी। आपको बता दें, पति-पत्नी के अटूट बंधन का ये पावन व्रत हर विवाहित नारी के मन को एक सुखद अनुभूति का एहसास दिलाता है।

इस दिन विवाहित महिलाएं पूरा दिन बिना अन्न और जल के रहती हैं। व्रती महिलाएं रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत में चंद्रमा की पूजा के अलावा करवा माता, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और कार्तिकेय जी की उपासना की जाती है।

इसके अलावा, इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन आप राशि अनुसार दान कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के लिए क्या दान करना शुभ रहेगा-

मेष राशि

मेष राशि के जातक करवा चौथ पर गुड़ और तांबे का दान कर सकते है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति का साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।

वृष राशि

वृष राशि के जातक करवा चौथ पर सफेद कपड़े और चावल का दान कर सकते है। इससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को करवा चौथ पर हरे कपड़े या मूंग का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग चांदी और दूध का दान कर सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग गेंहू का दान कर सकते हैं। इससे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए हरे फल और दान करना शुभ रहेगा। इससे दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोग के लिए श्रृंगार का सामान दान करना शुभ रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग लाल वस्त्र और तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं। इससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग पीले कपड़े दान कर सकते हैं। इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मकर राशि

करियर में सफलता पाने के लिए मकर राशि के लोग लोहे और तिल का दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि

सुख-शांति पाने के लिए कुंभ राशि के लोग जल और नीले कपड़ों का दान कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग करवा चौथ पर पीले फूल और बेसन का दान करें। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा