गुरुवार के दिन करें ये अचूक उपाय(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गुरुवार के दिन करें ये विशेष उपाय, धन और किस्मत दोनों होंगे आपके साथ!

गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का दिन माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से धन की कमी दूर होती है और श्रीहरि की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जानें वो उपाय जो गुरुवार को ज़रूर करने चाहिए।

सीमा कुमारी

हिंदू धर्म में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। अगर बात गुरुवार दिन की करें तो, यह दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना गया है। यह दिन जगत के संचालक श्रीहरि भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति जी को समर्पित है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और छोटे- मोटे उपाय करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली संकटों से मुक्ति भी मिलती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप भी आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये आसान उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। आइए जानते है गुरुवार से जुड़े अचूक उपायों के बारे में।

गुरुवार के दिन करें ये अचूक उपाय

ना पहनें काले और नीले का कपड़े

ज्योतिष और धार्मिक दोनों मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन काले और नीले कपड़े ना पहनें। ऐसा माना जाता है कि बृहस्पति के दिन आप पीले या फिर सफेद वस्त्र धारण कर सकते हैं इससे श्रीहरि भी प्रसन्न रहेंगे और गुरु बृहस्पति भी।

हल्दी और गंगाजल से घर का छिड़काव करें

गुरुवार को एक लोटा पानी लें, उसमें थोड़ी सी हल्दी और गंगाजल मिलाएं। फिर इसे घर के मुख्य दरवाजे और कोनों में छिड़कें। कहते है इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-नमाज से पहले क्यों किया जाता है वजू ,जानिए इस्लाम में इसका महत्व

विष्णु सहस्रनाम और स्तोत्र का पाठ करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के 1000 नामों का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है। गुरुवार को विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और करियर में ग्रोथ आती है।

गरीब या ब्राह्मण को पीली चीजें दान करें

इस दिन पीली चीजें जैसे केला, हल्दी, बेसन, चने की दाल या पीला वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे पाप कटते हैं और अच्छे कर्मों का फल जल्दी मिलता है।

केले के पेड़ की पूजा करें

कहते हैं इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होती है सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती। वहीं विवाह में आ रही अड़चनें भी दूर होती हैं।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव